कुदरत का चमत्कार है ये झील, ‘धरती की आंख’ की तरह है दिखती, अंदर है ऐसी दुनिया…

सेटीना रिवर स्प्रिंग कुदरत का एक चमत्कार है, जिसे इज्वोर सेटाइन (Izvor Cetine) के नाम भी जाना जाता है. क्रोएशिया स्थित यह पानी का छोटा सा एक भंडार, जो सेटीना नदी का जलस्रोत है, जिसे हम झील कह सकते हैं. इसके अनोखे आकार के कारण, कुछ लोग कहते हैं कि यह ‘धरती की आंख’ की तरह दिखता है. इसका पानी बहुत ही साफ और काफी ठंडा है, हिम्मती लोग ही इसमें डुबकी लगाने का साहस दिखा पाते हैं. हालांकि इसके अंदर एक ऐसी दुनिया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. अब इसी सेटीना रिवर स्प्रिंग एक वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @wonderofscience नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप सेटीना रिवर स्प्रिंग को देख सकते हैं, जिसके आस-पास काफी हरियाली है. जमीन के नीचे से निकलने वाला पानी इसको एक नेचुरल पूल बनाता है, जिसमें पानी हरे और नीले रंग का है. इसकी सुंदरता को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. यही वजह है कि हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने के लिए आते हैं.

कहां स्थित है ये रिवर स्प्रिंग?

matadornetwork.com की रिपोर्ट के अनुसार, ये रिवर स्प्रिंग दिनारा पर्वत श्रृंखला के बेस पर स्थित है और इसे उसी अंडरग्राउंड जलभृत (Underground Aquifer) से पानी मिलता है, जो पास की सेटिना नदी (Cetina River) को पानी देता है. स्प्रिंग का पानी एक नेचुरल पूल बनाता है जो नदी में गिरता है जिससे उसे ताजा पानी मिलता है. यह क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब से 332 किलोमीटर की दूरी पर है.

Back to top button