राजस्थान: मंत्री ने मेयर को दिया ये ऑफर कहा…

  • जयपुर.स्वच्छता मिशन को लेकर जयपुर की पांच सितारा होटल क्लार्क्स आमेर में सोमवार को आयोजित कार्यशाला के मंच पर यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी और जयपुर मेयर अशोक लाहोटी के बीच शब्दों के तीर भी चल गए। मंत्री कृपलानी ने कहा कि कुरता-पायजामा पहनने वाले भरतपुर के मेयर ने एक दिन में पूरा शहर साफ करवा दिया लेकिन पेंट-शर्ट पहनने वाले जयपुर के मेयर कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
    राजस्थान: मंत्री ने मेयर को दिया ये ऑफर कहा...
    इसके बाद कृपलानी ने जयपुर मेयर के चैंबर को लेकर भी ताना मारा। मंच पर ही उन्होंने एक पार्षद से पूछा, बताओ किसका चैंबर अच्छा है? इस पर तो पार्षद ने मेयर का नाम लिया। इसके बाद मेयर लाहोटी बोले- मेरा चैंबर अच्छा है तो आप इसमें बैठ जाओ और मुझे आपका चैंबर दे दो। जवाब में कृपलानी ने कहा कि मेरे चैंबर में बैठने के लिए मुझे 40 साल लग गए। तीन बार सांसद रह लिया। फिर भी आपको चैलेंज देता हूं कि स्वच्छता में जयपुर को पहले नंबर पर ले आओ तो मैं अपना चैंबर आपको दे दूंगा।
    स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के 500 शहरों (1 लाख और उससे अधिक आबादी वाले) में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान प्रारम्भ होगा। प्रदेश के 29 शहर और 162 निकाय इसमें शामिल होंगे। स्वच्छता सर्वे में म्यूनिसिपल डाॅक्यूमेंटेशन के लिए 35 प्रतिशत, प्रत्यक्ष अवलोकन के लिए 30 प्रतिशत एवं नागरिक प्रतिक्रिया के लिए 35 प्रतिशत अंक दिए जाएंगे।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

    इधर अफसरों में सीधी टक्कर : मीटिंग में क्यों नहीं आते, आपको सस्पेंड करा दूंगा : वेंकटेश्वरन

    आप नहीं, मंत्री मेरे बॉस हैं, जो भी कराना है करवा दो : तेमनी

    आईएफएस 1987 बैच के अफसर और स्टेट मेडिशनल प्लांट्स बोर्ड के सदस्य सचिव भरत तेमनी व आईएएस 1990 बैच के अफसर एवं प्रमुख सचिव आयुर्वेद आर वेंकटेश्वरन मीटिंग में न आने को लेकर भिड़ गए। दोनों में हाट टाक हुई। वेंकटेश्वरन बोले- मैं आपको सस्पेंड करा दूंगा। इस पर तेमनी ने कहा आप नहीं मंत्री मेरे बॉस है।
Back to top button