मंत्री ने खुद साफ की बस…जिलाध्यक्ष से साफ करवाई पान की पीक
वाराणसी.सीएम योगी के वाराणसी दौरे के तीन दिन बाद राज्य परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह काशी पहुंचे। सुबह 7 बजे ही काशी डिपो का निरीक्षण किया। यहां खुद अपने हाथ से एक बस को धोते हुए जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा से पान की पीक साफ करवाई। यही नहीं उन्होंने ड्राइवर को हिदायत दी कि आगे से पान मत खाना।

कर्मचारी के तौर पर नहीं, मालिक के रूप में साफ करें बस
– स्वतंत्र देव सिंह ने बसों की साफ-सफाई पर जोर देते हुए कहा, ”बसों से हमारे रोजी-रोटी चलती है और गांव के गरीब किसान के खून पसीने की कमाई से बस आती है, जिससे हजारों लोगों का पेट पलटा है। इसलिए डिपो की बस अगर स्वच्छ रहेगी तो लोग बसों में बैठना पसंद करेंगे। जिस तरह प्राइवेट बसों में मालिक खुद बसों की सफाई करता है उसी तरह हम लोग कर्मचारी के तौर पर नहीं, बल्कि मालिक के तौर पर बस की सफाई करेंगे। इसलिए आज मैंने बसों की धुलाई कर एक शुरुआत कर समस्त कर्मचारियों की आग्रह करता हूँ की महीने में एक दिन एक व्यक्ति एक बस सफाई जरूर करें।”
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: देशभक्ति इस्लाम में हराम, मुस्लिम देशों से प्यार करे भारत के मुसलमान…!
– बसों के कर्मचारियों के ग्राहकों से बातचीत के रवैये को लेकर मंत्री ने कहा, ”कर्मचारियों और अधिकारियों का आचरण अच्छा रहना चाहिए, वे लोग ग्राहकों से मीठा बोलें, जिससे कोई ग्राहक हमारा परमानेंट ग्राहक बन सके। क्योंकि इस पर डिपार्टमेंट का लाभ भी निर्भर रहता है।”
– मंत्री ने कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा, ”जिस भी डिपो की गाड़ी सड़क पर गन्दी मिली उसके ड्राइवर, कंडक्टर और फॉरमैन पर गाज गिरेगी। सड़क पर हमें एक भी गाडी गंदी नहीं दिखाई देनी चाहिए।
– मंत्री ने कहा, ”अन्तोदय में सभी बने नई आएंगी और पुरानी बसों को साइड किया जाएगा।
– मंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 17 सालो में कोई भी मंत्री ने बस स्टेशन चालक, परिचालक को नहीं देखे सिर्फ लूटने का कार्य हुआ हैं लोगो का ररेट,कमीशन, खुद लोग भी तय थे इसलिए आने वाले एक साल में पूरा सिस्टम बदलता हुआ नजर आएगा, रोडवेज भी प्रॉफिट में रहेगा। और लोग भी प्रॉफिट में रहेंगे।
– मंत्री ने कहा, ”लोगों का चेहरा भी बदलेगा और मोहरा भी बदलेगा और जो बदल नहीं पाएंगे फिर उनको मैं बदल दूंगा। हमारा लक्ष्य है की गावों को बस से जोड़ा जाए। आज 4000 गावं को इन्ही संसाधनों से बसों से कनेक्ट किया गया है। इसके लिए कोई कर्मचारी और बसें भी नहीं बढ़ाई गई।”
– मंत्री ने बीएस स्टेशन के सफाई के लिए आने वाले समय में कई कम्पनियों को एक-एक बस स्टेशन गोद दूंगा, जो वे खुद स्वछता की चिंता करेंगे।





