जर्मनी की करोड़पति बेटी यूपी के लड़के के चक्कर में आ गई भारत, फिर हुआ उनके साथ कुछ ऐसा…

जब इंसान प्यार में होता है तो अपना प्यार निभाने के लिए जाने क्या-क्या करता है। प्यार में इंसान कभी अपनी जान ले लेता है तो कभी दूसरों की, तो कभी वह इसी प्यार की हिम्मत से पूरे दुनिया से टकरा जाता है। वो कहते है न प्यार में किसी चीज की बंदिश नहीं होती है। इतना ही नहीं प्यार न तो जात-पात देखता है और ना ही अमीरी गरीबी। लेकिन, प्यार अगर देश और सरहद की सीमाएं लांघकर किसी से मिलने आ जाये तो ऐसा प्यार वाकई में खास होता है। एक ऐसा ही अनोखा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है।

जर्मनी की करोड़पति बेटी यूपी के लड़के के चक्कर में आ गई भारत,  फिर हुआ उनके साथ कुछ ऐसा...

अब जो हम आपको बताने जा रहे है उसे जानकार आप भी सोच में पड़ जाएंगे की क्या कोई वाकई में प्यार में इतनी ताकत होती है, क्या वाकई प्यार के लिए कोई ऐसा कर सकता है। ऐसे कई लोग होते हैं जो एक दूसरे बेइंतहा प्यार करते हैं और शादी के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं।

 

उत्तरप्रदेश में इन दिनों लोगों के बीच वहां के एक देसी लड़के और जर्मनी की लड़की के प्‍यार के चर्चे हो रहे हैं। संस्‍कृति, परंपरा, बोली और विचारों में अलग होने के बावजूद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और लड़की ने प्यार कि मिशाल पेश करते हुए लड़के से शादी करने के भारत देश आ गई। रिपोर्ट के अनुसार, लड़के का नाम अरविंद और विदेशी लड़की का नाम मारिया हाफमैन बताया जा रहा है। अरविंद यूपी के शामली जिले का रहने वाला है और मारिया जर्मनी देश की रहने वाली है।

VIDEO: इस बुजुर्ग ने चॉकलेट डे पर पत्नी को दिया ऐसा सरप्राइज, सब रह गए देखते…

जर्मनी से वापस लौटने के बाद अरविंद मरर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़कर आगे की पढ़ाई करने लगे। कुछ दिनों तक दोनों एक दूसरे से बातचीत करते रहे। सब कुछ सही लगा तो मारिया शादी के लिए भारत आ गईं। लेकिन, चौकाने वाली बात ये है दोनों के प्यार पर उनके परिवार वालों को कोई एतराज नहीं हुआ। घरवालों कि सहमति के साथ दोनों ने इसी साल 21 अक्‍टूबर में शादी कर ली। मारिया ने शादी के बाद अपनी शादी को रजिस्‍टर कराने के लिए अप्‍लाई किया हुआ है।

 

आपको बता दें की इन दोनों की शादी पूरे हिन्दू रीती रिवाज के साथ हुई है। मारिया अब अपने पति अरविंद के साथ भारत में ही रहना चाहती है। लोग इस किस्से को प्यार की मिशाल बता रहे हैं। दोनों की शादी के चर्चे इन दिनों UP के कई इलाको में जोरो शोरो से हो रही है। मारिया के अनुसार उन्हें अरविंद की सादगी बहुत ज्यादा पसंद आई थी इसलिए वो अपना देश छोड़कर भारत आकर शादी करने का बेहद कठीन फैसला कर सकीं। दोनों की शादी के चर्चे पूरे इलाके में हो रही है। जल्द ही कोर्ट से भी दोनों की शादी को मंजुरी मिल जायेगी। लेकिन, इस तरह किसी के लिए प्यार में अपना देश छोड़कर आना वाकई में बड़ी हिम्मत का काम है, इसलिए लोग मारिया से काफी खुश हैं।

 
Back to top button