मास्क की वजह से कैंसिल करनी पड़ी फ्लाइट, मामला जानकर सभी हो गए हैरान…

अमेरिकन एयरलाइंस को अपनी एक फ्लाइट को इसलिए कैंसिल करना पड़ा क्योंकि, उस विमान में बैठे टीनएजर्स के एक ग्रुप ने मास्क पहनने से मना कर दिया. फ्लाइट के कैंसिल होने से यात्रियों को भारी ​दिक्कत का सामना करना पड़ा. 

टीनएजर्स ने मास्क पहनने से किया इनकार

द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस में नॉर्थ कैरोलिना से बहामास जा रहे इस विमान में करीब 30 टीनएजर्स ने कथित तौर पर एक साथ मास्क पहनने से मना कर दिया. इस बात के चलते पहले तो फ्लाइट 6 घंटे डिले हो गई और फिर इसे कैंसिल करना पड़ा. 

फिर पूरी रात एयरपोर्ट पर बितानी पड़ी

ये लीगल रिक्वायरमेंट थी और टीनएजर्स इसे पूरा नहीं कर रहे थे. इन टीनएजर्स को एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी क्योंकि, इनकी उम्र इतनी कम थी कि इन्हें होटल में रुकने की इजाजत भी नहीं थी. फ्लाइट में बैठे दूसरे यात्रियों को भी इन टीनएजर्स का ये व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा कि बोस्टन के टीनएजर्स ने बहुत ही अप्रिय हरकत की. 

रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

टीनएजर्स का ये ग्रुप ग्रेजुएशन ट्रिप के लिए बहामास जा रहा था. विमान में बैठी एक पैसेंजर Stephanie Krzywanski ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड किया जिसमें एक यात्री उनके पीछे खड़ा है और बिना मास्क के नजर आ रहा है.

ग्रेजुएशन का जश्न मनाने जा रहे थे

उन्होंने बताया कि हाई स्कूल सीनियर्स का एक ग्रुप था, जो अपने ग्रेजुएशन का जश्न मनाने बहामास जा रहा था. इन्होंने मास्क नहीं पहने थे और फ्लाइट में बदतमीजी करने लगे.

एयरलाइन के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि ये ग्रुप किसी भी आदेश या गाइडलाइन को नहीं मान रहा था. विमान में मास्क पहनना जरूरी है और ये मास्क नहीं पहन रहे थे. 

दूसरे पैसेंजर्स के मुताबिक, विमान में बैठे इन टीनएजर्स ने साफ-साफ मास्क पहनने से मना कर दिया और ये क्रू मेंबर्स की कोई भी बात नहीं मान रहे थे.

एयरलाइन ने बताया कि पहले तो फ्लाइट डिले हो गई और फिर इसे अगले दिन के लिए रीशेड्यूल किया गया.

Back to top button