होटल में सोकर उठा शख्स, सामने खड़ा था बब्बर शेर, पास बैठी थी शेरनी

सोचिए आप किसी होटल में रुकें, आराम से उसके कमरे में सोएं और अगले दिन जब सोकर उठें तो आपकी नजरों के सामने शेर-शेरनी खड़े रहें तो आपका क्या रिएक्शन होगा? डर के मारे आपका हलक सूख जाएगा और शायद उन्हें देखते ही आपको हार्ट अटैक आ जाए! पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये नजारा साफ-साफ देखने को मिल रहा है. एक शख्स ऐसे होटल के कमरे में सोकर उठता है, जिसकी दीवारें शीशे की हैं और दीवार के दूसरी तरफ पूरा का पूरा जंगल है. दीवार के ठीक सामने एक शेर (Lion outside hotel room viral video) टहल रहा है, जो कमरे के अंदर झांक रहा है और उसके बगल में शेरनी भी बैठी है. ये नजारा देखकर हर कोई हैरान है.

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक हैरान करने वाला होटल (Hotel room in zoo viral video) का कमरा देखने को मिल रहा है. इस होटल के कमरे में कांच की दीवारें हैं. कमरा बेहद खूबसूरत है, काफी बड़ा है. जिस शख्स ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है, वो बड़े ही आराम से बेड पर लेटा है. वीडियो के साथ वो कहता है- जब सुबह-सुबह आपसे मिलने कोई मेहमान आ जाए! इसके साथ ही पूछा गया है कि क्या कोई यहां पर सो पाएगा?

कांच की दीवार के पीछे नजर आए नजर आए शेर
वीडियो में कांच की दीवार के सामने एक जंगली इलाका नजर आ रहा है, जो शायद जू है. ये जगह कहां है, इसके बारे में जानकारी तो नहीं है, पर देखने से लग रहा है कि ये किसी जू में बना होटल का कमरा है. कांच की दीवार के दूसरी तरफ जू का परिसर है. शेर और शेरनी कमरे के ठीक सामने मौजूद हैं. शेर को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे वो शीशा तोड़कर अंदर आने की कोशिश कर रहा है. वहीं उसके ठीक बगल में शेरनी बैठी हुई है. फिर शेर वहां से चला जाता है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने कहा कि वो ऐसी जगह पर कभी सो नहीं पाएंगे. वहीं एक ने कहा कि वो शेर अपने खाने का इंतजार कर रहा है.

Back to top button