महिंद्रा एक्सयूवी-700 से रफ्तार भरने के लिए अब एक्सयूवी लवर्स को करना होगा लंबा इंतजार, जाने क्या है वजह

महिंद्रा एक्सयूवी-700 का बुकिंग स्लॉट हाल ही में अक्टूबर महीने में बुकिंग के लिए खुला था। दिवाली से पहले 70,000 से अधिक बुकिंग के साथ इसकी अच्छी शुरुआत हुई थी। कंपनी की योजना 14 जनवरी 2022 तक XUV-700 की 14,000 यूनिट देने की थी। लेकिन, ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी लवर्स को एक झटका दिया है। हाल ही में लॉन्च हुई महिंद्रा एक्सयूवी-700 के लिए वेटिंग पीरियड अब बढ़ गया है। एक रिपोर्ट की माने तो इस एक्सयूवी के एक खास वेरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड को कंपनी ने बढ़ा दिया है। महिंद्रा एक्सयूवी-700 से रफ्तार भरने के लिए अब एक्सयूवी लवर्स को 18 महीनों का लंबा इंतजार करना होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि आप महिंद्रा एक्सयूवी-700 खरीदेंगे, तो इसकी डिलिवरी में आपको डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त लगेगा।

 

महिंद्रा एक्सयूवी-700 के एमएक्स ट्रिम में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 25 से 27 महीने और डीजल वेरिएंट के लिए 35 से 37 महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं, महिंद्रा एक्सयूवी-700 एएक्स-3 ट्रिम लेवल में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 28-30 महीने और डीजल वेरिएंट के लिए 50 से 52 महीने वेटिंग पीरियड है।

 

सेमीकंडक्टर की कमी से घटा प्रोडक्शन

महिंद्रा एक्सयूवी-700 के एएक्स-5 ट्रिम लेवल में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 51 से 53 महीने और डीजल वेरिएंट के लिए 50 से 52 महीने वेटिंग पीरियड है। एक्सयूवी-700 के एएक्स-7 ट्रिम लेवल में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 65 से 67 महीने वेटिंग पीरियड और डीजल वेरिएंट के लिए 65 से 67 महीने वेटिंग पीरियड है। महिंद्रा की इस धांसू एसयूवी के एएक्स-7 एल ट्रिम लेवल में पेट्रोल वेरिएंट के लिए 72 से 75 महीने वेटिंग पीरियड और डीजल वेरिएंट के लिए भी इतना ही वेटिंग पीरियड दिखा रहा है। रिपोर्ट की माने तो सेमीकंडक्टर शॉर्टेज की वजह से कार का प्रोडक्शन घट गया है। महिंद्रा कंपनी भी इसी समस्या से जूझ रही है।

थार के हजारों ग्राहकों को है इंतजार

फिलहाल महिंद्रा एक्सयूवी-700 के ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह भी ध्यान देने वाली बात है कि XUV-700 ग्राहक अकेले नहीं हैं, जो डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं। थार के हजारों ग्राहकों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। पिछले साल लॉन्च किए गए महिंद्रा के पास लगभग 50 हजार थार ग्राहक हैं, जो डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button