बस के अंदर घुसी लड़की, खाली सीट देख बैठी, फिर अनजान शख्स के कंधे पर रखा सिर

दिल्ली, मुंबई समेत दुनियाभर के कई देशों में ज्यादातर लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए बसों का इस्तेमाल करते हैं. इन जगहों पर बसों की कनेक्टिविटी इतनी बेहतर है कि कार और पर्सनल गाड़ियों को लोग घरों पर छोड़ देते हैं. लेकिन कई बार इन बसों के अंदर मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है. कभी कोई आकर जबरदस्ती बहस करने लगता है तो कभी कोई बहाना मारकर हमारी सीटों पर बैठना चाहता है. हालांकि, कई बार सीटें खाली भी मिल जाती हैं. लेकिन इन सबसे अलग सोशल मीडिया पर एक अजब-गजब अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की बस में चढ़ती है और खाली सीट पर बैठ जाती है.

बस की सीट पर बैठने के बाद वो लड़की कुछ ऐसी हरकत करती है, जिसे देखकर हैरानी होती है. दरअसल, वो लड़की बगल में बैठे अनजान शख्स के कंधे पर अपना सिर रखकर सोने लगती है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सफेद और क्रीम कलर के कपड़ों में एक लड़की बस में घुसती है. वो आगे बढ़ती आती है. पीछे की सीटों पर महिलाएं बैठी हैं, लेकिन वो एक मर्द के बगल में खाली सीट पर बैठ जाती है. सीट पर बैठने के तुरंत बाद वो लड़की बगल में बैठे पुरुष के कंधों पर अपना सिर रख देती है. वो शख्स झटके से देखता है फिर हंसने लगता है. लड़की से कुछ बातें करता है और फिर अपने कंधे पर सिर रखने को कह देता है.

लड़की के हाथों में कैमरा है, जबकि सामने खड़ा कोई शख्स उसका वीडियो बना रहा होता है. ऐसा लगता है कि इस वीडियो को सोशल एक्सपेरिमेंट के तहत बनाया गया है. शख्स को उस अनजान लड़की का अपने कंधे पर सिर रखवाने में कोई बुराई नजर नहीं आई. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फागुइम्बा डाबो (Faguimba Dabo) ने शेयर किया है, जिनके कंधे पर लड़की ने अपना सिर रखा हुआ है. यह वीडियो जर्मनी का है, जिसे अब तक 49 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है, जबकि लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है. वीडियो पर सैकड़ों की संख्या में कमेंट्स भी आ रहे हैं. इस वीडियो का कैप्शन है, ‘इंसान तो इंसान है.’

वीडियो पर कमेंट करते हुए ट्रिश नाम की महिला यूजर ने लिखा है कि मुझे यह देखकर बहुत अच्छा लगा. लेकिन जब भूमिकाएं बदल जाएं यानी कि ऐसे ही कोई मर्द किसी लड़की के कंधे पर सिर रख दे तो क्या? यकीन मानिए उस वक्त जो रिएक्शन आएगा, वो दुखदायक होगा. मुज्गन टर्कन ने कमेंट किया है कि जीवन की प्राकृतिक सुंदरता, बिना किसी निर्णय के, एक साफ भावना के साथ. इसलिए इस दुनिया में सही व्यक्ति से मिलना सबसे महत्वपूर्ण है, वो भी तब जब हर कोई टूट रहा है. वहीं, चार्ली ने कमेंट किया है कि मैं आप लोगों से नफरत नहीं करता, लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहता हूं कि यह सब झूठ है. हॉलीवुड फिल्मों की तरह…आपका दिन शुभ हो.

Back to top button