घर से सुबह निकला जज हुआ लापता, फिर बेटे ने दी पुलिस को सूचना

घूमने के लिए घर से आज सवेरे निकले एक जज लापता हो गए। कई घंटों बाद भी घर नहीं पहुंचने पर उनके बेटे ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस भी लापता हुए जज को तलाशने में जुट गई।
यह मामला है जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके का। पुलिस के मुताबिक लापता हुए गजानंद शर्मा सीनियर आरजेएस अफसर हैं। वह उपभोक्ता न्यायालय में पदस्थापित हैं। वे परिवार के साथ गांधी नगर में न्यू न्याय शिखा स्थित सरकारी आवास में रहते हैं।
पुलिस के मुताबिक लापता जज की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उनके जयपुर में रहने वाले दोस्तों और राजस्थान में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है।





