मैत्री क्रिकेट मैच में आरएसएमटी-यूपी कालेज की संयुक्त टीम बनी विजेता

वाराणसी : यूपी कालेज के हरे भरे ग्राउंड में आरएसएमटी और यूपी इंटर कालेज के अध्यापकों की संयुक्त टीम और इण्डियन बैंक के कर्मचारियों के मध्य रविवार को एक मित्रता क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। जिसमें आरएसएमटी और यूपी इंटर कालेज की संयुक्त टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। 15 -15 ओवर के मैच में पहले खेलते हुए इंडियन बैंक ने 75 रन बनाए, जिसके जवाब में खेलने उतरी आरएसएमटी और यूपी कालेज की संयुक्त टीम ने 5 विकेट शेष रहते हुए बना लिया।
आज ही एक दूसरा मैच उदय प्रताप इंटर कालेज औऱ आरएसएमटी के अध्यापकों की संयुक्त टीम बनाम बेसिक शिक्षक वाराणसी, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह स्वयं अपनी टीम का नेतृत्व किया। 12-12 ओवर के इस मैच में भी आरएसएमटी और उदय प्रताप इंटर कालेज की संयुक्त टीम विजेता रही। राकेश सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और स्वस्थ्य रहने की प्रेरणा दी।





