जापान घूमने गया भारतीय शख्स, रोड पर लड़के-लड़कियां करते दिखे ऐसी हरकतें

जापान को दुनिया के सबसे विकसित देशों में से एक माना जाता है. उपकरणों के मामले में तो जापान का कोई तोड़ ही नहीं है. यहां के लोगों को भी बेहद सभ्य, शिष्ट और सौम्य माना जाता है. पर हर देश के कई ऐसे सच होते हैं, जो इतने डार्क होते हैं, कि जब बाहरियों को उनके बारे में पता चलता है, तो उनके होश उड़ जाते हैं. ऐसा ही एक भारतीय शख्स (Indian man in Japan viral video) के साथ भी हुआ, जब वो जापान घूमने गया. उसे रोड पर लड़के-लड़कियां ऐसी हरकतें करते नजर आए, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए.

धीरज मीणा (@ghoomtainsaan) एक ट्रैवलर हैं और इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर भी हैं. हाल ही में उन्होंने जापान से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया, जो काफी हैरान (Indian man show dark side of Japan video) करने वाला है. उन्होंने बताया कि वो कुछ वक्त पहले 20 हजार रुपये का टिकट करवा कर जापान घूमने गए थे. पर उस देश में उन्हें ऐसी चीजें नजर आईं, जिसे देखकर उनके होश उड़ गए. ये जापान का काला सच है, जिसके बारे में कोई और नहीं बताता.

शख्स ने दिखाया जापान का काला सच!
वो जापान के शिंजुकू शहर (Shinjuku, Japan) पहुंचे, जहां शहर के बीचोंबीच एक इलाके में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा था. वहां पर लड़के-लड़कियां अपने घरों से भाग आए थे और पैसे कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे. यहां कई बेघर युवक-युवतियां थे, जो सड़क के किनारे लेटे-बैठे थे. उन्हें सिर्फ पैसे कमाने हैं, इसलिए वो कई तरह की गैरकानूनी हरकतों में भी लिप्त हैं. इसी इलाके में कई आपत्तिजनक होटल भी हैं, जहां पर लोग पैसे देकर लड़के-लड़कियों के साथ प्राइवेट मोमेंट्स बिता सकते हैं. इन लव होटल्स में लोग घंटे के हिसाब से जा सकते हैं. इसके अलावा धीरज को वहां पर कई ऐसे युवक-युवतियां भी मिले जो रोड पर नशे कर के पड़े हुए थे. ड्रग्स या चरस-गांजा लेना उनके लिए आम बात होती है. रात के 12 बजे के बाद सड़क पर नशे के ओवरडोज़ का शिकार लड़के-लड़कियां यूं ही पड़े दिख जाते हैं.

वीडियो हो रहा है वायरल
धीरज के इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा- वहां के होमलेस, यहां के होमलेस से अच्छे दिख रहे हैं. एक ने कहा कि ऐसे इलाके में जाकर डार्क साइड ही नजर आएगा. एक ने कहा कि विकसित देश का एक साइड ऐसा भी है.

Back to top button