देश के दक्षिणी इलाकों में दिखा चक्रवात ‘असानी’ का असर, भारी बारिश का अलर्ट

 देश के दक्षिणी इलाकों में चक्रवात असानी का असर देखा जा रहा है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में असानी चक्रवात के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के लिए चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आंध्र प्रदेश तट के करीब बंगाल की खाड़ी में पश्चिम-मध्य तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके बेटे अनिल शर्मा ने की।

इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button