घर पर नहीं लगाना चाहिए नटराज की मूर्ति, जानें इसके पीछे का ये बड़ा कारण…

अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए लोग क्या नहीं करते। लोग अपने घर को सुन्दर बनाने के लिए अलग अलग चीजों से सजाते है। पर क्या आपको पता है की सही जानकारी ना होने के कारन यही सजावट आप पर भारी पड़ सकती है। वास्तु के अनुसार घर में कुछ चीजों का होना अच्छा नहीं माना जाता है।

कई लोग अपने घर को सजाने के लिए नटराज की मूर्ति रखते है पर क्या आपको पता है की घर में रखी नटराज की मूर्ति आपके विनाश का कारन बन सकती है। नटराज की मूर्ति भगवान शिव के तांडव नृत्य की मुद्रा में होती है। जो शिव के रौद्र रूप को दर्शाती है. इसलिए इसे घर में रखना शुभ नहीं होता।

घर में कभी डूबती नाव या पानी की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए। ऐसी तस्वीर का घर में होना अशुभ माना जाता है। ये घर के रिश्तों में खटास डालती है।


कभी किसी खूंखार और जंगली जानवर की तस्वीर को अपने घर में ना रखे। इससे घर में क्लेश होता है।

अपने घर में कभी शंख और रथ की तस्वीर को एक साथ में नहीं रखना चाहिए। रथ का इस्तेमाल युद्ध में किया जाता है और शंख युद्ध की घोषणा करता है। इसे घर में साथ रखने से अशांति आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button