होंठों के लिए काफी लाभदायक है ये घरेलू स्क्रब

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में होंठों का काफी योगदान होता है। भले ही आपका चेहरा चमकता रहे लेकिन होंठ काले हों, तो आपको शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती है। ऐसे में न सिर्फ लड़कियां बल्कि लड़के भी अपने होंठों को गुलाबी बनाने के लिए तमाम नुस्खे अपनाते रहते हैं।

अगर आप भी अपने होंठों प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको घरेलू स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं। स्क्रब आपके होंठों की त्वचा को एक्सफोलिएट करने और उन्हें मुलायम और स्वस्थ रखने के लिए एक प्रभावी उपाय है।

इसी वजह से यहां हम आपको एक ऐसे स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लड़के और लड़कियों दोनों के लिए काफी फायदेमंद है। इस स्क्रब को तैयार करना भी काफी आसान है। तो चलिए आपको भी बिना देर किए होंठों के लिए घरेलू स्क्रब बनाने का तरीका और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं। 

स्क्रब बनाने का सामान

1 चम्मच शहद

1 चम्मच चीनी 

विधि

इस स्क्रब को तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में शहद और चीनी को मिलाएं। इसे थोड़ी देर ऐसे ही रखे रहने दें, ताकि चीनी थोड़ी सी नर्म हो जाए। थोड़ी देर के बाद ये स्क्रब इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

ऐसे करें इस्तेमाल

अब जब ये स्क्रब तैयार है तो इस स्क्रब को अपने होंठों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। लगाने के बाद 1-2 मिनट तक होंठों पर अच्छी तरह से मसाज करें। ध्यान रखें कि होंठों की मसाज आपको हल्के हाथ से ही करनी है। मसाज के बाद स्क्रब को एक गीले कपड़े या गुनगुने पानी से साफ कर लें।

 इसके बाद आखिर में अपने होंठों पर कोई लिप बाम या नारियल का तेल लगाएं ताकि उन्हें नमी मिले। इस स्क्रब का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं। 

मिलेंगे ये फायदे

इस स्क्रब के इस्तेमाल से आपको तमाम फायदे मिलेंगे। जैसे कि ये स्क्रब होंठों के कालेपन को दूर करने का काम करता है। इसके साथ-साथ इस स्क्रब में शहद मिले होने की वजह से ये होंठों को नमी और चमक प्रदान करता है। 

Back to top button