MP: आग की लपटों से घिरा था घर, दादी-पोते को एेसे देख लोगों की भर आई आंखें

इंदौर। नीमच की दाना गली में बुधवार को दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। आग से उठे धुएं में दम घुटने से दादी-पोते की मौत हो गई। भीतर से जिस हाल में दोनों को निकाला वह देख लोगों की आंखें भर आईं। वहीं घर पर मौजूद तीन अन्य लोगों को सीढ़ी के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण शॉट-सर्किट बताया जा रहा है।
MP: आग की लपटों से घिरा था घर, दादी-पोते को एेसे देख लोगों की भर आई आंखें

मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 मिली जानकारी अनुसार बुधवार अलसुबह दाना गली स्थित श्याम मित्तल के मकान में भयावह आग लग गई। आग जब लगी तब घर में पूरा परिवार सोया हुआ था और बाहर आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास के लोगों ने परिवार को उठाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जैसे-जैसे आग विकराल होती गई, लपटें और धुआं भी बढ़ता गया।
– घर में भरे धुएं में श्याम की मां पदमा मित्तल और 12 वर्षीय बेटा अर्नव घिर गए। दोनों का धुएं में दम घुटने लगा, जब तक लोग उन्हें बचा पाते दोनों की मौत हो गई। उधर, आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल का अमला मौके पर पहुंचा। करीब 20 मिनट बाद आग पर काबू पा लिया।
– दमकलकर्मियों ने मकान के अंदर फंसे 3 लोगों को निकाल लिया, लेकिन पदमा व अर्नव को नहीं बचा पाए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी टीके विद्यार्थी विधायक दिलीपसिंह परिहार और नपाध्यक्ष राकेश जैन भी मौके पर पहुुंचे गए थे। मृतकों के पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी देखें:- मात्र 200 रुपए में लड़कों को फंसाकर अकेले में ले जाती थी ये लड़की, और फिर एक दिन…

दादी को भीतर देख बचाने गया और फिर नहीं लौटा

– 7वीं में पढ़ने वाला अर्नव बहुत ही नटखट था। सुबह जब आग लगी तो वह भी परिवार के साथ घर के भीतर ही था। आग की लपटों को देख वह बाहर की ओर भागा था, लेकिन दादी को भीतर देख वह उन्हें बचाने वापस गया, लेकिन फिर वह वापस जीवित नहीं लौटा। घर में धुआं ज्यादा होने से दादी के साथ उसका भी दम घुट गया। लोगों ने बताया कि अर्नव ने दीपावली पर पटाखे फोड़ने की पूरी तैयारी कर रखी थी। वह दो दिन पहले ही पटाखे लेकर आ गया था। अर्नव और उसकी दादी का शव जब घर से बाहर लाया गया तो पूरे क्षेत्र में माताम झा गया और हर आंख नम हो गई।
Back to top button