19 मार्च दिन सोमवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर होगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, बदल सकते हैं आज से इनके दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 19 मार्च दिन सोमवार

19 मार्च दिन सोमवार का राशिफल: आज इन राशि वालों पर होगी भोलेनाथ की विशेष कृपा, बदल सकते हैं आज से इनके दिन  सूर्य-उत्तरायण
ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-द्वितीया
सूर्योदय-06:01
सूर्यास्त-05:59
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
07:30 से 09:00 तक
अभिजितमुहूर्त-11:35 से12:23 तक
अमृतमुहूर्त -प्रातः 06:27 से07:57 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज व्यापार में व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। संभलकर लेन-देन कीजिएगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। लालच में न फंसे। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :-आज का दिन आनंद से गुजरेगा। कारोबार में लाभ वृद्धि होगी। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण आनंदमय रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं जो सुखद और लाभदायक रहेगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- शारीरिक और मानसिकरूप से आज दिनभर प्रसन्नता छाई रहेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आपके भाग्य में वृद्धि होना सम्भव है, विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों और परिजनों के साथ दिन आनंद के साथ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनप्राप्ति के योग प्रबल हैं। धार्मिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह :-स्वास्थ्य के प्रति आज अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। आज बाहर के खाने से परहेज करें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि,ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे इससे मानसिक परेशानी कम होगी।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:- आज का दिन आपके लिए शुभ है। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढ़ेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदारी से मन आनंदित होगा। मित्रों के साथ प्रवास का आनंद ले सकेंगे। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ होगा। सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। परिजनों के साथ आप आनंदपूर्वक समय बिता सकेंगे। वाणी पर संयम बरतिएगा। खर्च की मात्रा आज बढ़ न जाए इसका भी ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी और यश मिलेगा। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज व्यवसाय में सफलता प्राप्त होने से उत्साह में वृद्धि होगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करे। संभव हो तो यात्रा और प्रवास आज टाल दीजिएगा। भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने के लिए समय अनुकूल है। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-मानसिकरूप से आज आपमें उत्साह का अभाव रह सकता है, मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक वातावरण क्लेशपूर्ण रह सकता है। स्थायी संपत्ति के दस्तावेजों के मामले में विशेष ध्यान रखिएगा। धनहानि का योग है।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-मित्रों और परिजनों के साथ आज का दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा। किसी पर्यटन स्थल पर प्रवास हो सकता है। स्थायी संपत्ति के कार्य आज आप कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धी परास्त होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-मानसिक रूप से दुविधा का अनुभव होने से किसी निश्चित निर्णय को लेने में कष्ट होगा। निरर्थक खर्च से बचिएगा। वाणी पर संयम न रखने से परिजनों के साथ अनबन होने की संभावना है। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज शारीरिक और मानसिक रूप से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। मित्रों और परिजनों के साथ प्रवास पर जाना हो सकता है। धनप्राप्ति के योग हैं। धार्मिक यात्रा अथवा धार्मिक कार्य के आज योग हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष द्वितिया तिथि है।
2 आज माता ब्रम्हचारिणी का अर्चा दिवस है। व बालेन्द्रू व्रत है।

।।प्रेरणादाई चौपाई।।

मन्दिर महँ सब राजहिं रानी।
सोभा सील तेज की खानी।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी श्री रामचरितमानस जी में वर्णन करते है कि जब परमात्मा सपरिकर माताओं के गर्भ में प्रवेश किये तो सब मंदिरों में रानियों की शोभा नित्य बढ़रही है और सब माताएं शील तेज की खान बन गयीं जहां भगवान आगये। जैसे सोने की खान से सोना निकलता है तो शोभा,शील ,और तेज तो भगवान में ही है जो दर्शायमान हो रहा है।

।।वास्तु टिप।।

शयन कक्ष में नशीले पदार्थ न रखें और न सेवन करें ऐसा करने पर घर मे अनायास क्लेश पैदा होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् कथाव्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button