लड़की ने बुलाई बाइक टैक्सी, रास्ते में राइडर करने लगा फ्लर्ट, सफर के बाद किया ऐसा काम

आजकल बाइक टैक्सी यात्रा के लिए काफी पॉपुलर साधन हो गयी हैं. ऊबर, ओला, रैपिडो जैसी कंपनियों के ऐप के जरिए लोग आसानी से बाइक बुक कर सकते हैं और उसपर बैठकर, कम किराये में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकते हैं. पर कई बार लोगों को ऐसे अनुभव हो जाते हैं, जो दूसरों को काफी अजीबोगरीब लग सकते हैं. हाल ही में एक बाइक टैक्सी राइडर (Bike taxi rider flirt with girl video) ने खुद ही अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और बताया कि जब वो एक लड़की को पिक करने गया, तो उसके साथ फ्लर्टिंग करने लगा. हालांकि, उसने लड़की के साथ किसी भी तरह की बदतमीजी नहीं की. पर सफर पूरा हो जाने के बाद उसने बड़ा ही विचित्र काम किया. उसने लड़की को सिर्फ 1 स्टार दिया. इसका कारण आपको वीडियो की शुरुआत में ही पता चल जाएगा.

इंस्टाग्राम यूजर @aftab_king_1_ दिल्ली में रहते हैं और बाइक टैक्सी (Bike rider flirting viral video) चलाते हैं. उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वो अपनी राइड के वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो एक लड़की को पिक करने पहुंचे थे. उस लड़की को सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल जाना था. वीडियो शुरू होते ही आफताब बताते हैं कि उनके पास पहली राइड, 43 रुपये की आ चुकी है.

लड़की से किया फ्लर्ट
फिर वो उस लड़की को पिक करने पहुंचते हैं, जिसने बाइक बुक की थी. वो पिकअप पॉइंट पर काफी देर से खड़े हुए थे, गर्मी में उन्हें बहुत पसीना भी आ रहा था. जैसे ही वो लड़की आती है, आफताब उन्हें हेलमेट देते हुए कहते हैं कि उन्होंने बहुत देर कर दी, पसीने से उनकी हालत खराब हो गई है! फिर वो लड़की बोलती है कि उसका फोन नहीं मिल रहा था. उसके बाद आफताब लड़की के लिए फुटरेस्ट खोलते हैं और फ्लर्ट करते हुए बोलते हैं कि लड़की की पर्सनैलिटी के हिसाब से उनकी बाइक अच्छी लगेगी क्योंकि वो स्कूटी पर या किसी और साधन से जाते तो अच्छे नहीं लगते. कुछ देर बाद वो लड़की को उसकी डेस्टिनेशन पर छोड़ते हैं. लड़की उन्हें पेमेंट कर के चली जाती है. लड़की का नाम उनके फोन पर कीर्ति नजर आता है. राइड खत्म करने के बाद वो उसे सिर्फ 1 स्टार रेटिंग देते हैं. इसके बाद वो कहते हैं- ‘हमें फर्क नहीं पड़ता, लड़का हो या लड़की!’ हैरानी इसी बात की है कि उन्होंने आखिर उस लड़की को 1 स्टार रेटिंग क्यों दी, जबकि बाइक पर वो उससे फ्लर्ट कर रहे थे. अंदाजा यही लगाया जा सकता है कि वो लड़की देर से आई थी, इस वजह से उन्होंने उसे कम रेटिंग दी.

वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को 90 हजार स ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कुछ लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने पूछा कि उनकी बाइक कौन सी कंपनी की है, तो आफताब ने जवाब दिया- ‘हीरो एक्स-पल्स 4वी.’ फिर किसी ने कहा कि उनकी बाइक नहीं है, तो आफताब ने रिप्लाई में हां लिख दिया. एक ने कहा- ‘भाई पिघल गया, तभी तो इतना इंतजार कर रहा था!’ वहीं एक यूजर को इस बात पर हंसी आई कि आफताब ने लड़की को 1 स्टार रेटिंग दी.

Back to top button