उत्तराखंड सरकार का महिला कर्मचारियों को करवा चौथ का तोहफा, एक नवंबर को छुट्टी घोषित

करवा चौथ पर शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों की छुट्टी घोषित की गई है।

करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Back to top button