ऐसे लें मेट्रो में अनलिमिटेड फ्री वाई फाई का मजा, ये है रजिस्ट्रेशन का तरीका

दिल्ली मेट्रो में अब फ्री Wi-Fi की सुविधा मिल रही है। इसके लिए सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना है। यह सुविधा Oui DMRC Free Wifi के नाम से दी जा रही है। अभी यह सुविधा केवल मेट्रो स्टेशनों पर दी जा रही है। मतलब मेट्रो जब चलेगी तब उसमें वाई फाई नहीं चलेगा। सिर्फ तब तक ही चलेगा जब तब वह स्टेशन पर खड़ी होगी।

The fun of unlimited free Wi-Fi in such a bike metro, this is the method of registration.

स्टेशन से निकलने के बाद वाई फाई नहीं चलेगा। अभी यह सुविधा ब्लू लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों पर दी जा रही है। रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले अपने फोन, लैपटॉप या टैबलेट का वाई फाई ऑन कर लें। इसके बाद वाई फाई सर्च करें। सर्च करने पर Oui DMRC Free Wifi आएगा। इस पर क्लिक करें।

इसके बाद यह आपका मोबाइल नंबर मांगेगा। यहां अपना मोबाइल नंबर डालें। याद रहे यहां वही नंबर डालें जो आपके पास हो, क्योंकि रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। अब जो ओटीपी आए उसे ओटीपी के लिए आ रहे बॉक्स में डाल दें। ओटीपी डालते ही आपके डिवाइस पर इंटरनेट चलने लगेगा। एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के सभी मेट्रो स्टेशनों पर फ्री वाई फाई का फायदा उठाया जा सकता है।

भारत की हुई ऐतिहासिक जीत, खत्म हुआ….!

पिछले साल अक्टूबर में एयरपोर्ट लाइन के सभी छह स्टेशनों पर वाई-फाई सर्विस की शुरुआत की गई थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि जुलाई में दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए अपने स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने और टोकन खरीदने के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप्लिकेशन की सुविधा दी गई थी। डीएमआरसी ने टोकन काउंटर और मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर सेंटर पर दिखने वाले भारत क्विक रिस्पॉन्स (क्यूआर) कोड का इस्तेमाल कर कैशलेस टोकन सेल/स्मार्ट कार्ड रीचार्ज की सुविधा लॉन्च कर दी है।

इस सर्विस का फायदा किसी भी बैंक के ऐप्लिकेशन के जरिए लिया जा सकता है और इसे एचडीएफसी बैंक द्वारा बनाया गया है। यात्रियों को ऐप में ‘pay through QR’ विकल्प को चुनना होगा और उसके बाद सीधे स्मार्टफोन के कैमरे से टिकट काउंटर पर क्यूआरकोड को स्कैन करना होगा। और फिर किराये की राशि डालकर भुगतान करना होगा।

Back to top button