पहले 2 लोटों पर रखा पैर, सिर पर ग्लास और बोतल, कुछ यूं नाचने लगी ब्लू साड़ी में महिला

दुनियाभर में कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपनी पहचान अलग अंदाज में बनाना चाहते हैं. ऐसे में कोई मुर्गा डांस करता है, तो कोई ढिंचैक पूजा की तरह बेसूरा गाकर पॉपुलर होना चाहता है. वहीं, कुछ लोग कोई और तरीका ही अपनाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको भी हैरानी होगी. सोचेंगे कि ये ब्लू साड़ी वाली महिला ऐसा करके क्या ही हासिल कर पाएगी? दरअसल, ये महिला अपने डांसिंग अंदाज को बिल्कुल जरा हटके अंदाज में दिखाया है. वो लोटों पर पैर रखकर सिर पर ग्लास और बोतल लाद लेती है. फिर घूम-घूमकर ठुमके लगाने लग जाती है. महिला का नाम इशिका कुमावत है.
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट eshika_kumawat231 पर इशिका अक्सर अपने डांस का वीडियो डालती रहती हैं. लेकिन वीडियो कुछ अनोखा और अलग है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो पहले अपने किचन में जाती है. वहां जमीन पर वह दो लोटे नीचे रखती है और उस पर खड़ी हो जाती है. इसके बाद सिर पर ग्लास और उसके ऊपर बोतल रखकर नाचने लगती है. नाचते-नाचते लोटों को पैरों से खिसकाती हुई जमकर कमर हिला रही है. लेकिन बैलेंस इतना जबरदस्त है कि कोई भी सामान नीचे नहीं गिरता.
हालांकि, एक छोटी से चूक से कुछ भी हो सकता था. बगल में गैस पर कुछ पक रहा है, अगर अनबैलेंस होकर ये गिर जाती तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था. हालांकि, ऐसा कुछ हुआ नहीं. इस तरह के कई वीडियो इशिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. लेकिन यह वीडियो वायरल हो गया. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. 12 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं. ज्यादातर लोगों ने महिला के इस तरीके से डांस करने की आलोचना की है. कुछ लोगों ने महिला के डांस को मुजरा से तुलना कर दी.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि बर्तन खाने के लिए होते हैं, थोड़ी इसकी कदर कर लें. दूसरे यूजर ने लिखा है कि पैर फिसलेगा तब नानी याद आ जाएंगी, फिर सब नाचना भूल जाओगी. तीसरे यूजर ने लिखा है कि अरे कम से कम बर्तन का तो खयाल रखो. बर्तन में हम खाना खाते हैं, इसे देवता की तरह माना जाता है. और उसके ऊपर तुम नाच रही हो. चौथे यूजर ने कमेंट किया है कि अगर तुम गिर जाओगी तो कमर टूट जाएगी. संभलकर रहो.





