31 जनवरी को है साल 2018 का पहला ग्रहण, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव

मेष राशि- मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण अशुभफलदायक रहेगा। इस राशि के जातको को मानसिक अशान्ति और कष्ट का अनुभव होगा।
वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल फल देने वाला साबित होगा। इस राशि वालों के लिए धन लाभ का योग बन रहा है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह चन्द्रग्रहण अशुभफलदायक है। आर्थिक नुकसान की संभावना हो सकती हैं। परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।
सिंह राशि- इस राशि के जातको के लिए यह ग्रहण व्यय में बढ़ोत्तरी लाएगा। आर्थिक हानि की आशंका है। किसी वाद-विवाद के चक्कर में फंस सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ फल की प्राप्ति की संभावना बन सकती है। धनलाभ और उन्नति के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण अपमान, धनहानि और अपयश आदि का भय रहेगा। दम्पत्ति जीवन में परेशानियां आ सकती है।
धनु राशि- इस राशि वालों के लिए सावधानी रखने की आवश्यकता है। रोग, दुर्घटना का शिकार बन सकते है। मान सम्मान में गिरावट की आशंका हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। सुख की प्राप्ति संभव होगी और शत्रु परास्त होंगे।
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला साबित होगा। शारीरिक, मानसिक पीड़ा और चिन्ताएं सताएंगी।





