सोने के सिक्के से पूरी तरह बदल गई शख्स की किस्मत, एक बार जरूर पढ़े पूरी खबर…

किस्मत कभी भी अपना रंग दिखा सकती हैं और इंसान को गरीब से अमीर बना देती हैं। कई बार देखा जाता हैं कि कोई ऐसी चीज मिल जाती हैं जो अपनेआप में बेहद अनमोल होती हैं। इसका एक अनोखा मामला सामने आया ब्रिटेन में जहां एक शख्स को सोने का एक ऐसा सिक्का मिला जिसकी करोड़ों में नीलामी हो रही हैं। विल्टशायर क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर की मदद से एक अत्यंत दुर्लभ सोने का एंग्लो-सैक्सन सिक्का खोजा गया है। दरअसल एक शख्स किसी खजाने की तलाश में था, इसी दौरान उसे ये कीमती सिक्का मिला, जो उसे करोड़ो का मालिक बना देगा। एक्सपर्ट ने भी कहा कि एक्गबरहट शासन के भीतर यह सिक्का किस अवधि का है इस बारे में कुछ भी पता करना असंभव बताया जा रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक नीलामी में इस सिक्के की कीमत 200,000 यूरो यानी 1,76,77,000 रुपए तक हो सकती है। 5 ग्राम से कम वजन का यह गोल्ड सिक्का वेस्ट सैक्नसन के राजा एक्गबरहट के जमाने का बताया जा रहा है। इस सिक्के के लिए नीलामी 8 सितंबर होगी। नीलामी में एकमात्र इस एंग्लो सैक्नसन सोने के सिक्के के लगभग दो करोड़ रुपए तक की बोली का अनुमान लगाया जा रहा है। जिस शख्स को यह सिक्का मिला है वो कई सालों से किसी खजाने की खोज में था। आखिरकार अब जाकर उसकी तकदीर पलटने जा रही है।

एक्सपर्ट की माने तो इस सिक्के में उच्च मानक वाले सोने के साथ-साथ चांदी और तांबे का भी इस्तेमाल भी किया गया है। इस तरह की शुद्धता का सोना विशेष रूप से काफी लचीला होता है इसलिए इसके टूटने की संभावना भी ज्यादा है। इस सिक्के की संरचना प्राकृतिक सोने के अनुरूप है जिसे न तो खराब किया जा सकता है और न ही कृत्रिम रूप से इसमें कुछ मिलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button