मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, टाइम्स स्क्वायर पर दिखा एक्ट्रेस का पोस्टर

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में तहलका मचाने वाली मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के नाम एक बड़ी सफलता हासिल हुई। प्रियंका चोपड़ा के नए मैट्रिक्स अवतार के साथ लोकप्रिय टाइम्स स्क्वायर पर धूम मचा दी है। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स का उनका पोस्टर वायरल होने के साथ, अब इसे न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में दिखाया गया है। विश्व में सबसे अधिक नजर आने वाली प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया है। उनके आने वाले कल्ट क्लासिक द मैट्रिक्स रिसर्रेक्शन्स के बारे में एक्साइटमेंट अपने उच्चतम स्तर पर है तथा फैंस फिल्म में उनकी भूमिका को देखने के लिए उत्साहित है।

वही द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स के ट्रेलर में नेटिज़न्स भी उनकी एक झलक पर झूम रहे हैं। चश्मे वाले लुक में, प्रियंका को पलक झपकाते तथा बॉस लेडी की भांति उंगली का इशारा करते हुए देखा जा सकता है। द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स की रिलीज पास होने के साथ, प्रियंका-स्टारर इस मूवी की उम्मीदें अब तक के हायर लेवल पर हैं।

प्रियंका इसमें युवा सती की भूमिका अदा करेगी। इससे पहले मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन में इस भूमिका को तनवीर अटवल ने अदा किया था। सती एक ऐसी लड़की है जो सच्चाई को देखने की क्षमता रखती हैं। वो बुद्धिमान हैं। मैट्रिक्स की इस सीरीज को लाना वाचावोस्की ने निर्देशित किया है। इससे पूर्व इस सीरीज के 3 भाग रिलीज हो चुके हैं जिसे लाना ने अपनी बहन लीली वाचावोस्की के साथ मिलकर निर्देशित किया था।

Back to top button