आ गया फैसला, अब गुजरात के अगले CM होंगे ये …

गुजरात और हिमाचल प्रदेश, दोनों ही राज्यों में भाजपा ने बड़ी जीत कायम कीl गुजरात में एक बार फिर बीजेपी की सरकार होगीl गुजरात की 182 सीटों में से बीजेपी ने 99 सीटें जीती जबकी कांग्रेस केवल 77 सीटें जीत पायीl और अब ताज़ा ख़बरों के अनुसार, बीजेपी को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना समर्थन दे दिया है, जिसके बाद बीजेपी की गुजरात में 100 सीटें हो गई हैंl परिणामों के बाद से सबके मन में यही प्रश्न था कि अब दोनों राज्यों में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा..

आ गया फैसला, अब गुजरात के अगले CM होंगे ये …बीजेपी ने चुना गुजरात का सीएम..

आज पार्टी विधायकों की बैठक हुईl इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक अरुण जेटली और सरोज पांडे भी शामिल थेl बैठक में फैसला लिया गया कि गुजरात के अगले मुख्यमंत्री विजय रूपाणि ही होंगेl साथ ही नितिन पटेल को उप मुख्‍यमंत्री चुन लिया गया हैl आपको बता दें 5 नेता गुजरात के मुख्‍यमंत्री पद की रेस में थे जिनमें विजय रूपाणी और नितिन पटेल के अलावा पुरुषोत्तम रूपाला, मनसुख मांडविया और वजूभाई वाला शामिल थेl

किस चीज़ को देखते हुए किया गया रूपाणी का चयन..

कयास ये लगा जा रहे थे कि रुपानी की कुर्सी छिन सकती है मगर आज आखिर पद के लिए उन्ही का चयन हुआ l आनंदीबेन पटेल के मुख्यमंत्री के पद से हटने के बाद रूपाणी को 7 अगस्त 2016 को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया थाl रूपाणी का चयन 2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए किया गया है जोकि केवल 18 महीने दूर हैl पार्टी किसी नए चेहरे को लाकर मौजूदा कार्य व विकास में अवरोध पैदा करने का जोखिम नहीं लेना चाहतीl

अरुण जेटली ने पत्रकारों से कहा कि रूपाणी पार्टी में स्वीकार्य चेहरा हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, खासकर उनके गृहजिले मेंl वे बोले कि विधायकों ने निर्विरोध रूप से रूपाणी को भाजपा विधायक दल का नेता चुनाl

Back to top button