देश की लग्जरी ट्रेन जिसमें है जिम की भी फैसिलिटी, किराया जान चौंक जाएंगे आप

जयपुर.पैलेस ऑन व्हील्स (पीओडब्ल्यू) की अपार सफलता के बाद सुपर लग्जरियस ट्रेन के नाम से 9 साल पहले लाई गई रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (आरआरओडब्ल्यू) अब पहली बार पैलेस ऑन व्हील्स के नाम से पटरी पर चलने को तैयार है। सुपर शाही रेल के पहले सफर में 35 टूरिस्ट की बुकिंग हैं। इसके अलावा सीजन के लिए अभी से 50 फीसदी एडवांस बुकिंग आ गई है। पीओडब्ल्यू दो साल के लिए हेरिटेज नाम की छोटी आइटिनरी में राज्य सरकार ने पैलेस ऑन व्हील्स के बचे हुए 2 साल के सफर के लिए 3-3 दिन की छोटी आइटिनरी में चलाने के लिए रेलवे को प्रपोजल भेजा है। जिसका नाम अब ‘हेरिटेज पैलेस ऑन व्हील्स’ रखा है।
The country's luxury train, which has Jim's facility, will be junky

40 हजार रुपए का फायदा होगा, वहीं जिम के साथ लग्जरी भी ज्यादा…

– 23 साल पुरानी पीओडब्ल्यू को रेलवे ने महज दो साल और चलाने के लिए (25 साल गाड़ी की लाइफ) राज्य सरकार को पत्र लिखा था, जिसके बाद उसकी प्रसिद्धि को भुनाने के लिए सरकार ने आरआरओडब्ल्यू को इस लोकप्रिय नाम से चलाने का फैसला किया था।
– अपने पहले सफर के लिए नए अवतार में पैलेस ऑन व्हील्स सोमवार को जयपुर से दिल्ली पहुंचेगी, जहां से 6 सितंबर को पहला फेरा (7 दिन) लेकर राजस्थान की यात्रा पर निकलेगी। टूरिस्ट के लिए खास बात यह है कि उनको इस सफर में जहां 40 हजार रुपए का फायदा होगा, वहीं जिम के साथ लग्जरी भी ज्यादा होगी। क्योंकि ऑरिजनल पैलेस ऑन व्हील्स में जहां एक बोगी में 4 कूपे थे, वहीं नए अवतार वाली गाड़ी में केवल 3 कूपे के साथ टूरिस्ट कैपेसिटी 104 के बजाय 82 है। इसके टूरिस्ट को लग्जरी का और ‘फीलगुड’ होगा।
– योजना के मुताबिक इसको नवंबर से चलाएंगे। इसका फायदा कॉर्पोरेट और उन टूरिस्ट के लिए है, जो कम समय में कम किराया देकर लग्जरी सफर का आनंद लेना चाहते हैं। जानकारी हो कि इस ब्रांड का सफर 1982 से है। वहीं मौजूदा रेल 1995 से चल रही है।

केवल 5% जीएसटी

जीएसटी लगने से पहले टूर ऑपरेटर शाही रेल के टूरिस्ट से वेट और सर्विस टैक्स मिलाकर 15 प्रतिशत लेते थे। अब जीएसटी के बाद टूर ऑपरेटर 5 प्रतिशत लेंगे, जिससे 10 प्रतिशत फायदा टूरिस्ट को मिलेगा। सुपर शाही रेल का किराया 650 यूएस डॉलर पर डे पर पर्सन है। अर्थात एक रात का 40 हजार और सात दिन के टूर का 2 लाख 80 हजार रहेगा। 5 प्रतिशत जीएसटी अलग से है। इससे पहले ओरिजिनल आरआरओडब्ल्यू का किराया 690 डॉलर था। मेन सीजन में यह फायदा रहेगा। अक्टूबर से मार्च तक चलने वाली पैलेस ऑन व्हील्स को टूरिस्ट डिमांड पर एक महीने पहले (सितंबर) और एक महीने बाद (अप्रैल) चलाने का फैसला लिया गया था, जिसका किराया केवल 2 लाख 10 हजार और जीएसटी है।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के जनरल मैनेजर प्रदीप बोहरा के मुताबिक, राज्य सरकार के प्रयासों से रेलवे के साथ टूरिस्ट फ्रेंडली पॉलिसी बनाई है। इससे पैलेस ऑन व्हील्स ब्रांड का फायदा उठाते हुए टूरिस्ट को मेन सीजन में 40 हजार रुपए के फायदे के साथ ज्यादा सुविधाएं और कम्फर्ट मिलेगा।
Back to top button