बेहद महंगी होती हैं इस कुत्ते की कीमत, जानकर उड़ जाएगी रातों की नींद…

आजकल हर घर में कुत्ते पाले जाते है। कुत्ते की वफादारी के किस्से तो हम सुनते ही रहते है। कई कुत्तों की कीमत हजारों में होती है कईयों की लाखों रुपए होती है। लेकिन कभी आपने सुना है कि एक कुत्ते की कीमत में एक हवाई जहाज खरीदा जा सकता है।  

 
एक कुत्ते की भी कीमत भला इतनी हो सकती है क्या, लेकिन यह सच है। एक डॉग ऐसा है जिसका मूल्य 15 से 30 करोड रुपए है। इतनी बडी रकम से एक छोटा हवाई जहाज खरीदा जा सकता है। 


राजस्थान की राजधानी जयपुर के दशहरा मैदान में एक डॉग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश की 40 ब्रीड के 200 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया था। लेकिन सभी की नजरें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग पर टिकी हुई थी।

इसे चीन में ऑक्शन के जरिए खरीदा जाता है। इस तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। इसके अलावा 15 दिन में स्पा करवाना होता है। इसका खाना जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं। इसका साइज 32 इंच होता है और वजन करीब 70 से 80 होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button