कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए लगाया ये बड़ा आरोप, पढ़े पूरी खबर

Uttarakhand Election 2022 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि हार के डर से उत्तराखंड में एक से दो महीने के लिए विधानसभा चुनाव टालने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए कोरोना संक्रमण बढ़ने का बहाना बनाया जा रहा है।

सोमवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पत्रकारों से मुखातिब थे। इस दौरान गोदियाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर स्वतंत्र एजेंसियों पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया। कहा कि उत्तराखंड में जनाक्रोश को भाजपा भांप चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तत्पर है।

इससे भाजपा डरी हुई है। ऐसे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चाहता है कि उत्तराखंड में चुनाव एक से दो महीने के लिए टल जाएं ताकि इस दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर भाजपा के प्रति माहौल बनाया जाए। गोदियाल ने कहा कि भाजपा लाख कोशिश कर ले, मगर प्रदेश की जनता इस बार भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

सभी शीर्ष नेता होंगे स्टार प्रचारक

गणेश गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी शीर्ष नेता स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। भाजपा को हराने के लिए पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जिन राष्ट्रीय नेताओं का स्टार प्रचारक के रूप में नाम तय किया जाएगा, वह यहां प्रचार करेंगे।

श्रमिक सुविधा केंद्र पर दलाली खत्म करने को प्रदर्शन

सेंटर आफ ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध श्रमिकों ने अजबपुर स्थित श्रमिक सुविधा केंद्र पर दलालों की बढ़ती सक्रियता के विरोध में सोमवार को कर्मकार बोर्ड व उप श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीटू जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि बोर्ड की गलत कार्यप्रणाली का खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड़ रहा है। देहरादून जिले में एक ही श्रमिक सुविधा केंद्र है। इससे श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां सक्रिय दलाल श्रमिकों के साथ हाथापाई कर कार्यालय को बंद करा देते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सीएम रावत ने व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में भगवंत पयाल, राकेश, राधा, भारती वर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button