चिकन टिक्का तो खूब खाया, ट्राई किया मेंढक टिक्का? सींक में यूं चबाता दिखा शख्स

चिकन टिक्का से लेकर पनीर टिक्का तक, लोग बड़े चांव से इस तरह के फूड्स को खाते हैं. लेकिन चीन से लेकर इंडोनेशिया तक के लोग कई ऐसे अजीबोगरीब फूड्स को पसंद करते हैं, जिन्हें खाते देखकर हैरानी होती है. इनमें सांप से लेकर मगरमच्छ जैसे और कुत्ते जैसे जानवर भी शामिल होते हैं. चीन में तो डॉग मीट फेस्टिवल का आयोजन होता रहा है. इसी तरह के अजीब खाने से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जो इंडोनेशिया या चीन का लग रहा है.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेंढ़कों को पकड़ने के के बाद उन्हें पानी में धोया जाता है. फिर बिना मसाला के आग पर का दिया जाता है. उसे सींक में फंसाकर सींक मेंढक कबाब की तरह परोसा जाता है. वीडियो में एक आदमी उसे बड़े चाव से खाता नजर आ रहा है. यकीन मानिए, शाकाहारी खाने वाले तो दूर नॉनवेज खाने वाले भी इस वीडियो को देखकर हिल जाएंगे. शायद वो नॉन वेज खाने से भी डरने लगेंगे.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को हासिन अफनान नाम के यूजर ने अपलोड किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया. अब तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं लाखों लोगों ने इसे शेयर किया है. बात लाइक की करें तो 72 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है. वहीं, 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. वीडियो का कैप्शन है, ‘Frog Eating’
कमेंट्स में क्या लिखे यूजर्स?
इंस्टाग्राम यूजर @classicawi ने लिखा है, ‘मेरा सवाल है, क्यों?’, वहीं @miaprettyasss ने लिखा है कि इससे अभी भी खून निकल रहा है. एक अन्य यूजर @alsmillions ने अपने कमेंट में लिखा है कि पक्का! इस खाने की वजह से वीडियो में दिख रहे शख्स के बाल गिर गए. एक भारतीय यूजर लोकेश कश्यप ने लिखा है कि पहले ये बता कि तू इंसान है या जानवर? बता दें कि स्टूल पर बैठा शख्स जब इन मेंढकों को खा रहा है, तो उनसे खून भी गिर रहा है. हाथ पर भी एक बूंद देखी जा सकती है.





