जब दूल्‍हे ने मंडप में ही कर दी ऐसी हरकत, तो दुल्‍हन ने शादी करने से किया इनकार

छपरा। दो परिवारों के बीच बात हुई। रिश्‍ते तय हुए। समय पर तिलक हुआ। लेकिन मंडप पर दूल्‍हे की दिमागी हालत को देख दुल्‍हन ने शादी से इंकार कर दिया। सगे संबंधियों के काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। अंतत: बारात बिना दुल्‍हन के लौट गई। मामला बिहार के सारण जिले भेल्‍दी थाने का है।

जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि मोरिया गांव निवासी राजेश्वर प्रसाद की पुत्री की शादी भेल्दी थाने के समस्तपुरा गांव निवासी रामजी सिंह के पुत्र शंभूनाथ के साथ तय हुई थी।  20 अप्रैल को तिलक संपन्न होने के बाद मंगलवार की रात बरात आयी थी। बरात में मंदबुद्धि दूल्हे को देखने के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। रात भर मान मनौव्वल के बाद भी जब दुल्हन शादी के लिये राजी नहीं हुई।

बताया जाता है कि तय समय पर बारात पहुंची। उसके बाद द्वार पूजा एवं अन्‍य रस्म के बाद जब दूल्हा मंडप में पहुंचा, तो मंदबुद्धि दूल्हे को देख महिलाएं भड़क गयी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि भंवर घुमायी के दौरान दूल्हे को चक्कर आ गया था, जिससे वह गिर पड़ा था। इस बात की जानकारी मिलते ही दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

अंत में मुखिया प्रतिनिधि मौलाद्दीन एवं स्थानीय पुलिस की मध्यस्थता से वर पक्ष तिलक में मिले नकदी सहित अन्य सामान वापस कर दिये। जबकि कन्या पक्ष के लोग भी चढ़ाये गये गहने वापस कर दिये। दूल्हे राजा को बगैर दुल्हन वापस लौटना पड़ा। बनते-बनते टूट गए इस रिश्‍ते की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button