लड़के ने अपनी बहनों से पूछा ऐसा सवाल, बगल में खड़ी मां भी हो गई कन्फ्यूज

जब फैमिली के साथ हों तो कई हंसी-खुशी के पल बीतते हैं. भाई-बहन एक दूसरे की टांग खींचते हैं, लड़ते-झगड़ते हैं और माता-पिता बीचबचाव करते हैं. सोशल मीडिया पर भी बहुत से लोग अपने घर से जुड़े मजेदार व्लॉग्स पोस्ट करते हैं. इसी तरह एक लड़के ने भी अपनी बहनों और मां के साथ बिताए एक मजेदार पल का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो बहनों (Viral IQ question) से ऐसा सवाल पूछते हैं, कि उनके बगल में खड़ी उनकी मां भी कन्फ्यूज हो जाती हैं. फिर लड़का कहता है कि उसकी बहनों का दिमाग घुटनों में है. क्या आप उस लड़के के सवाल का सही जवाब दे पाएंगे?

इंस्टाग्राम यूजर @mohit8472.ms ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपनी बहनों (Brother asks Maths question from sisters) के साथ बैठे हैं. उनकी मां भी पास में ही खड़ी हैं. वो कहते हैं- ‘इस सवाल से पता चलेगा कि इन लोगों का दिमाग सिर में है या फिर घुटनों में है!’ फिर वो अपनी मां से बोलता है कि वो भी ध्यान से सुनें और सवाल का जवाब देने की कोशिश करें.

भाई ने बहनों से पूछा दिमाग चकरा देने वाला सवाल
फिर मोहित अपनी बहनों से सवाल करते हैं- 24 केले 40 रुपये के हैं तो 2 दर्जन केले कितने रुपये के होंगे? उनकी बहनें और मां कुछ देर सोचती हैं और फिर जवाब देती हैं 80 रुपये के. मोहित फिर सवाल दोहराते हैं, तो बहनें भी कैलकुलेट कर के 80 रुपये ही बोलती हैं. अब सोचना ये है कि आखिर इस सवाल में ऐसी क्या अजीब बात है, जो वीडियो के अंत में मोहित बोलते हैं कि वाकई उनकी बहनों का दिमाग घुटने में है! क्या आपको इसका जवाब पता है?

ये है सही जवाब
अगर आप भी जवाब नहीं समझ पाए, तो चलिए हम आपको बता देते हैं. 1 दर्जन में 12 केले होते हैं, तो 2 दर्जन में 24 केले होंगे. मोहित पूछते हैं कि 24 केले 40 रुपये के हैं, तो 2 दर्जन कितने के होंगे? यानी मोहित एक ही बात बोल रहे हैं, इस हिसाब से 2 दर्जन भी 40 ही रुपये के होंगे. इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 2 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर जवाब दिया है. बहुत से लोगों ने सही जवाब दिया.

Back to top button