मालिक घोड़े को यहां-वहां ढूंढता रहा, एक घंटे बाद बिना ढक्कन के होल में मिला

  • अमृतसर. वल्ला मंडी के पास स्थित माल मंडी स्कीम फ्लैट्स के डी ब्लॉक के सीवरेज होल में एक घोड़ा अचानक गिर गया। घोड़ा के मालिक उसे मीटर बॉक्स के साथ बांध कर किसी से मिलने चला गया। इसी बीच अचानक रस्सी खुल गई और वहां से करीब आधा किलोमीटर दूर घोड़ा बिना ढक्कन वाले सीवरेज मैनहोल में गिर गया। करीब एक घंटे तक घोड़ा उसमें फंसा रहा, जिसके चलते वह जख्मी भी हो गया।
    मालिक घोड़े को यहां-वहां ढूंढता रहा, एक घंटे बाद बिना ढक्कन के होल में मिला
    – इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मुलाजिमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घोड़े की जान बचाई।
    – ट्रस्ट में तैनात खलासी सोनू गांधी को जब इस घटना का पता चला तो उसने अपने जेई से संपर्क किया, जिसके बाद एक डिच मशीन मंगवाई गई|

    इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी को तगड़ा झटका! ऐसा हुआ तो अब 38 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल!

    – डिच मशीन से सीवरेज को तोड़ा गया और घोड़े को बाहर निकाल लिया गया। 
    – करीब एक घंटे बाद जब मालिक घोड़े को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा तो ट्रस्ट के कर्मचारियों ने उसे यह लिख कर देने को कहा कि उसने ही घोड़े को मीटर बॉक्स से बांधा था, लेकिन इतनी बात सुनते ही मालिक घबरा कर वहां से खिसक गया। 
    – यह खबर लिखे जाने तक घोड़ा इम्प्रवमेंट ट्रस्ट के पास ही था और उसकी मरहम-पट्‌टी की जा रही थी।
Back to top button