टोहाना में नहर में तैरता मिला बुजुर्ग का शव

टोहाना के भाटिया नगर से दमकोरा रोड को जाने वाली छोटी नहर में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बुजुर्ग सिख बिरादरी से है, जिनके दोनों हाथ और पांव बंधे हुए थे तथा चोट का निशान है। गर्दन पर भी कपड़ा बंधा हुआ मिला और एक कपड़ा मुंह पर बंधा हुआ भी था। जैसे ही लोगों ने नहर में शव को तैरते हुए देखा तो पुलिस व नवजोत सिंह ढिल्लों को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम को बुलाया, क्योंकि बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या की आशंका लग रही थी। नवजोत सिंह ढिल्लों टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। वहां 72 घंटे तक शव को रखा जाएगा और शव की फोटो आस पास के लगते जिलों में भिजवाई ही ताकि शव की पहचान हो सके। अगर शव की पहचान नहीं होती है तो फिर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Back to top button