उत्तराखंड के तांबाखाणी के पास झील में मिले दो मासूमों के शव

उत्तरकाशी: तिलोथ पावर हाउस के पास भागीरथी नदी में बहे दो छात्रों की मौत हो गई है। दोनों के शव शनिवार सुबह तांबाखाणी के पास जोशियाड़ा झील से बरामद किए गए। एसडीआरएफ व पुलिस ने रेसक्यू कर दोनों मासूमों के शव बाहर निकाले। पोस्टमार्टम कराकर शवों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा।उत्तराखंड के तांबाखाणी के पास झील में मिले दो मासूमों के शव

गुरुवार शाम तिलोथ पावर हाउस के पास भागीरथी नदी के किनारे कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद नदी में गिरी। गेंद को पकड़ने के लिए शिबू (9) पुत्र यशवंत सिंह गुसाईं निवासी कंकराडी गया, लेकिन वह फिसलकर नदी में गिरा और बहने लगा। शिबू को पकड़ने के लिए लक्की (11) पुत्र धनपाल सिंह पंवार निवासी तिलोथ नदी में कूदा, लेकिन वह भी नदी के बहाव में आ गया। गुरुवार रात पुलिस व परिजन ने दोनों बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। लेकिन पूरे दिन रेस्क्यू करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह पुलिस ने पहले डैमो किया, लेकिन उससे भी सही अनुमान नहीं लगा। जोशियाड़ा झील का पानी कम करने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तांबाखाणी के पास दोनों मासूमों के शव को रेस्क्यू किया। दोनों के शव दो मीटर के दायरे में थे। कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि दोनों छात्र एमडीएस स्कूल में पढ़ते थे। शिबू कक्षा तीन तथा लक्की कक्षा छह का छात्र था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button