मोटे होने का बताया सबसे बड़ा कारण, बस गलत पहन रहे हैं…

बदलते लाइफस्टाइल के कारण मोटापा अधिकतर लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है. समय की कमी होने की वजह से कई लोग जिम नहीं जा पाते. खासकर महिलाएं घर और बाहर के कामों में इतनी ज्यादा उलझ जाती हैं कि उनके पास खुद पर ध्यान देने का समय ही नहीं रहता. लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनको अपने जीवन का हिस्सा बनाकर आप बिना डायटिंग और जिम में पसीना बहाए ही बिल्कुल स्लिम और स्मार्ट दिख सकती हैं.

पतला और आकर्षित दिखाने में हील्स अहम भूमिका निभाती है. लेकिन हमेशा पेंसिल हील ही चुने. पेंसिल हाई हील्स पहनने पर पैर लंबे दिखते है, जो आपको पतला दिखाने में मदद करती है. पतला दिखना चाहते हैं तो कपड़े पहनते समय उसके फैब्रिक पर जरूर ध्यान दें. क्योंकि कुछ फैब्रिक ऐसे होते हैं जो आपको मोटा दिखाते हैं. इसलिए जरी वाले, साटन, लेदर और फर वाले कपड़े पहनने से बचें. इसके बजाए आप कॉटन या करेप वाले कपड़े पहनें. इसमें आप स्लिम दिखेंगी.
पति को खिलाके पिलाई शराब, फिर बोली-BF से है प्यार इसलिए किया रास्ता साफ
पतले दिखने के लिए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपने जो कपड़ें पहने हैं वो ना तो ज्यादा ढीले होने चाहिए और ना ज्यादा शरीर से चिपके होने चाहिए. क्योंकि ऐसे कपड़े पहनने से आप पहले से ज्यादा मोटी दिख सकती हैं. अगर आप बहुत ज्यादा कलरफुल ड्रेस पहन रही हैं तो आप मोटी नजर आ सकती हैं. कोशिश करें कि आपकी ड्रेस सिर से लेकर पैर तक एक ही रंग की हो. काला रंग आपको स्लिम दिखाता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग पार्टियों में काले रंग का कपड़ा पहनना ही पसंद करते हैं.
बिना वजन घटाए ही पतला दिखाने में बॉडी शेपर एक बेहतरीन विकल्प है. बॉडीकोन और पेंसिल फिट ड्रेस के साथ बॉडी शेपर को जरूर इस्तेमाल करें. यह आपके शरीर और पेट की चर्बी को दिखने से छुपाता है. साथ ही आपको स्लिम और आकर्षित दिखाने में मददगार साबित होता है. हालांकि इसे नियमित तौर पर इस्तेमाल करने से बचें. सर्दी में लोगों की सबसे बड़ी समस्या यही होती है कि ऊनी कपड़े पहन कर वो मोटे दिखेंगे और उनकी खूबसूरती में कमी आ जाएगी. लेकिन आप लॉन्ग जैकेट्स और सिल्म फिट कार्डिगन पहनकर सर्दी में भी बिल्कुल स्लिम और आकर्षित दिख सकती हैं.





