जयपुर मेंं अतिक्रमण हटाने की सबसे बड़ी कार्रवाई, ऐसे गरजा JDA का बुलडोजर

जयपुर।जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपालपुरा बाइपास की सड़क के दायरे में आ रही 200 से ज्यादा दुकाने व मकान तोड़ दिए। अब 200 से ज्यादा निर्माण को गुरुवार को तोड़ा जाएगा।
  जयपुर मेंं अतिक्रमण हटाने की सबसे बड़ी कार्रवाई, ऐसे गरजा JDA का बुलडोजर
– दुकान व मकानों के सोसायटी पट्टे होने के बावजूद जेडीए ने मुआवजा नहीं दिया और पुनर्वास भी नहीं किया।
– लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन जेडीए की जोन, इंजीनियरिंग व प्रवर्तन विंग के भारी लवाजमे के साथ ही कार्रवाई ने लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।
– मौके पर 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने के कारण लोग ज्यादा विरोध नहीं जता पाए और अपना सामान समेटने में लगे रहे।
– व्यापारियों ने नवरात्रा व दीपावली के त्यौहार से पहले 400 से ज्यादा परिवारों को उजाड़ने के फैसले को जेडीए आयुक्त वैभव गालरिया व सरकार की तानाशाही बताया है।
– जेडीए ने गोपालपुरा बाइपास को 160 फीट चौड़ी करने के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से कार्रवाई शुरु कर दी।
– जेडीए ने 15 लोकंड़ा मशीन, 2 पौकलेंड मशीन, एक दर्जन से ज्यादा जेसीबी, ट्रक, ट्रैक्टर व मजदूरों व 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ तोड़फोड़ शुरु की। लोगों की दुकानें खोलने से पहले ही टूट गई।
– व्यापारियों ने जेडीए कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस जाब्ता होने के कारण मामला शांत हो गया।

– जयपुर डिस्कॉम ने कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

दीपावली से पहले तानाशाही तरीके के उजाड़ दिया व्यापार

– सड़क दायरे में आ रहे मकान व दुकानें तोड़ने का व्यापारियों व स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। लोगों व व्यापारियों का कहना है कि सोसायटी के पट्टे लेकर खातेदारी जमीन पर दुकान व मकान बनी हुई है।
– सड़क दायरे में आने वाली दुकानों से करीब 700 परिवारों की जीविका चल रही है। दुकानें 25 से 40 साल पुरानी है। ऐसे में जेडीए अवाप्त की प्रक्रिया करके ही सड़क चौड़ी करे।
– मुआवजे के तौर पर कॉमर्शियल दुकानें दे और पुनर्वास करे। टोंड रोड ही 160 फीट चौड़ी नहीं है, फिर गोपालपुरा बाइपास को चौड़ी करने के दबाव के बारे में जेडीए सार्वजनिक जानकारी दे। सड़क की सेंट्रल लाइन दुबारा तय हो।
– ताकि खाली पड़ी 140 फीट सड़क में ही चौड़ी बनाई जा सके और दुकानें तोड़ने की जरूरत नहीं होगी
Back to top button