Redmi 5A खरीदने का आज है सबसे शानदार मौका, मिल रहा 2,200 रुपये का कैशबैक
शाओमी ने पिछले साल नवंबर में अपने सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए को भारत में देश का स्मार्टफोन नाम से लॉन्च किया था। इस फोन की बाजार मेंं काफी डिमांड भी है। शाओमी रेडमी 5ए को खरीदने का आज यानी 25 जून 2018 को शानदार मौका है। इस फोन की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से सेल होगी।

शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।





