शिवपाल के साथ बैठे विश्वास तो छलक उठा दर्द, बोले- हम दोनों पार्टी के आडवाणी, हमारा काम CM बनवाना

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट नहीं दिया. लगता है कि कुमार यह बात नहीं सके हैं. यह दर्द समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर उनकी जुबां पर आया. इटावा में शिवपाल यादव के बर्थडे पर कवि सम्मेलन में पहुंचे विश्वास अपना दर्द बयां करने के साथ ही शिवपाल यादव के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.शिवपाल के साथ बैठे विश्वास तो छलक उठा दर्द, बोले- हम दोनों पार्टी के आडवाणी, हमारा काम CM बनवाना

कुमार विश्वास ने शिवपाल को कहा कि वे दोनों अपनी-अपनी पार्टी के आडवाणी हो गए हैं. इससे आगे उन्होंने कहा कि हम दोनों सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने के काम आते हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए विश्वास ने अपने अंदाज में कहा, मेरे लफ्जों पे मरते थे वो अब कहते हैं,मत बोलो’. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी को खड़ा करने में खून-पसीना एक कर दिया उनको ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

ऐसा बताया जा रहा है कि विश्वास का निशाना पीएम मोदी पर भी थे. मोदी ने जब से प्रधानमंत्री पद संभाला है तब से लालकृष्ण आडवाणी पार्टी से अलग नजर आ रहे हैं. ज्ञात हो कि आप की तरफ से कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजने की चर्चा थी. मगर, केजरीवाल ने संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता को राज्यसभा भेजने का फैसला किया. तब से विश्वास केजरीवाल से नाराज चल रहे हैं.

Back to top button