होम लोन पर कैशबैक की सुविधा दे रहा है देश का ये बैंक, जानिए कितना और क्या है फायदा

नई दिल्ली। आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने के मकसद से निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक आइसीआइसीआइ ने होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए कैश बैक स्कीम लांच की है। इस स्कीम के तहत नया होम लोन लेने या किसी अन्य बैंक से मौजूदा आवास कर्ज को आइसीआइसीआइ में ट्रांसफर कराने पर 20 फीसद तक का कैश बैक मिलेगा। इसकी अधिकतम कैश बैक राशि 10,000 रुपये होगी। स्कीम का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को एक सितंबर से 30 नवंबर के बीच होम लोन लेना होगा। अन्य बैंकों ने भी त्योहारों से पहले अपनी विशेष स्कीमें शुरू की हैं।

होम लोन पर कैशबैक की सुविधा दे रहा है देश का ये बैंक, जानिए कितना और क्या है फायदा

महिलाओं के लिए खास स्कीम लेकर आया इलाहाबाद बैंक

महिलाओं को आर्थिक रूप से और आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से इलाहाबाद बैंक ने अपनी एक विशिष्ट बचत योजना आल बैंक शक्ति का शुभारंभ किया है।

अमेजन के विक्रेताओं को बैंक ऑफ बड़ौदा देगा कर्ज

 दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने वाले कारोबारियों को छोटे कर्ज दिलाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से गठजोड़ किया है। विक्रेताओं को यह लोन आमंत्रण के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें पहले से अनुमोदित उतने कर्ज का प्रस्ताव मिलेगा, जितने के लिए उनकी पात्रता है। इसके तहत सेलर को एक लाख से 25 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा। ऐसे कर्ज पर बैंक 10.45 फीसद से लेकर 11.5 फीसद के बीच सालाना ब्याज वसूल करेगा। विक्रेता अमेजन पर अपनी बिक्री के एवज में मिलने वाली राशि से इस कर्ज का सीधे भुगतान कर सकेंगे।

Back to top button