बलूचिस्तान के गवर्नर की हत्या की साजिश पाकिस्तान पुलिस ने नाकाम की, दो लोग को किया गिरफ्तार

बलूचिस्तान के गवर्नर की हत्या की साजिश नाकाम करते हुए पाकिस्तान पुलिस ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वे प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद खान अचकजई की उनके पैतृक गांव की यात्रा के दौरान हत्या की साजिश कर रहे थे.
चीमा ने बताया, ‘‘पंजाब निवासी हामिद बशीर और क्वेटा निवासी मुनवर अहमद ने साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है. दोनों को अफगानिस्तान के पास गुलिस्तान क्षेत्र में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।’’ ये लोग गवर्नर पर आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे.
ट्रंप का कर सुधार बिल अमेरिका के दोनों सदनों में हुआ पारित
अधिकारी ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर की गयी छापेमारी के दौरान पुलिस ने परिसर से दो आत्मघाती जैकेट और बारूदी सुरंगों सहित भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है. बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर सरफराज बुगती के अनुसार, जांच में पता चला है कि गवर्नर पर हमले की योजना के पीछे कारी तालिबान समूह का हाथ है.





