एनटीए पीएचडी एंट्रेस टेस्ट की उत्तर कुंजी हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की ऑफिशियल पोर्टल phd-entrance.samarth.ac.in पर उपलब्ध है जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की में दिए किसी उत्तर पर असंतुष्ट होने पर उम्मीदवार 10 नवंबर तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
एनटीए की ओर से डीयू, जेएनयू, बीएचयू एवं बीबीएयू 2023 एंट्रेस टेस्ट का आयोजन 26, 27, 30, 31 अक्टूबर 2023 को किया गया था जिसके बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आंसर की जारी कर दी गयी है। आंसर की ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल पोर्टल phd-entrance.samarth.ac.in पर जारी की गयी है जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उत्तर कुंजी एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अब इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA PhD Answer Key 2023: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट
- एनटीए पीएचडी आंसर की 2023 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना है।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब आप रिस्पॉन्स शीट के साथ अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।





