कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं सूर्य, जानें कैसा होने वाला हैं सभी राशियों का हाल

सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। जुलाई माह में सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई को होगा। इस दिन सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में राशि परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। सूर्य 16 अगस्त तक कर्क राशि में ही विराजमान रहेंगे। इसके बाद सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, इसलिए इसे कर्क संक्रांति कहा जाएगा। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं और मेष राशि में यह उच्च होते हैं, जबकि तुला इनकी नीच राशि है।

मेष राशि

  • मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • यह समय उतार- चढ़ाव से भरा रहेगा।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • सेहत का ध्यान रखें।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • मन को शांत रखने का प्रयास करें।

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश शुभ रहने वाला है।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है।
  • इस समय निवेश करने से फायदा होगा।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले- जुले परिणाम मिलेंगे।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। 
  • धन- लाभ होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर करें। 
  • धन का अधिक खर्च करने से नुकसान हो सकता है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि

  • सिंह राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • बोलने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • इस समय धन का खर्च अधिक न करें।
  • लेन- देन से दूर रहें।

कन्या राशि

  • सूर्य के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • नौकरी और व्यापार के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

तुला राशि

  • सूर्य का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए शुभ रह सकता है।
  • यह गोचर आपके जीवन में खुशियां और तरक्की लेकर आएगा। 
  • सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए भी समय शुभ है। 
  • इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें। 
  • दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन सामान्य रहेगा।
  • नौकरी और व्यापार में नुकसान हो सकता है।
  • सेहत का ध्यान रखें।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।
  • लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करेंगे।
  • इस समय किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।

मकर राशि

  • सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में हर किसी पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।
  • धन लाभ होगा, लेकिन धन का खर्च अधिक न करें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों को सूर्य के राशि परिवर्तन से सावधान रहने की आवश्यकता है।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से नुकसान हो सकता है।

मीन राशि 

  • मीन राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। \
  • इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। 
  • मेहनत करने से कार्यों में सफलता जरूर हासिल करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
Back to top button