एनआईएफटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आज होने वाले हैं जारी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT 2024) एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 1 जनवरी 2024 को जारी किया जाना है। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी समय एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाया जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आपको मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आपको NIFT admit card download link पर क्लिक करना होगा।
अब आपको नए पेज पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना होगा।
लॉगिन करते ही स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पोर्टल nift.ntaonline.in या exams.nta.ac.in/NIFT/ पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड के बाद उसमें सभी जानकारी सही से चेक कर लें और अगर उसमें किसी प्रकार की त्रुटि हो तो समय रहते उसमें संशोधन करवा लें।

NIFT Admit Card 2024: इस डेट में आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
एनआईएफटी 2024 एग्जाम का आयोजन 5 फरवरी 2024 को देश भर के 60 शहरों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) का आयोजन एक ही दिन करवाया जाएगा।

NIFT Admit Card 2024: सिटी स्लिप पहले ही हो चुकी है जारी
एनटीए की ओर से इस एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी सिटी स्लिप के माध्यम से अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

Back to top button