इस दिन बैंक अकाउंट में आएगी PM Kisan Yojana की 15 किस्त

इस दिन किसानों के अकाउंट में आएगी किस्त
पीएम किसान की 15वीं किस्त 15 नवंबर 2023 को किसानों के अकाउंट में आएगी। सरकार ने किसानों को दीवाली का गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी ने किसानों के साथ एक संवाद में बताया था कि 15 नवंबर को किसानों के अकाउंट में किस्तों को ट्रांसफर किया जाएगा। आपको बता दें कि इस स्कीम का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी (E-KYC) पूरा करेगा। जिन किसानों ने ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन नहीं किया है उनके किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर
पीएम किसान योजना में किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 है। इसके अलावा 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं ई-मेल आईडी ([email protected]) पर भी मेल कर सकते हैं।
लाभार्थी लिस्ट में नाम कैसे चेक करें
- आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाना है।
- अब आप डैशबोर्ड पर क्लिक करें और विलेज डैशबोर्ड पर सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करना होगा और आगे बढ़े को सेलेक्ट करें।
- अब आपके सामने आपका स्टेटस शो हो जाएगा।





