वहशीपिता ने पत्नी समेंत एक वर्षीय बच्ची के किए 22 टुकड़, बोरी में भरकर फेंकने जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ा, और फिर…

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बेहद ही क्रूर और भयानक घटना सामने आई है। सूबे के रीवा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और एक वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर उनके शवों को 22 टुकड़ों में काट दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। 

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी चिंदालाल साकेत की बुधवार को अपनी पत्नी से बहस हो गई। इसके पीछे का कारण पत्नी की उससे बेवफाई करना था। इसके बाद गुस्साए पति ने धारदार हथियार से उसपर हमला बोला। 

सिंह ने बताया, साकेत ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया। फिर रो रही एक वर्षीय मासूम का गला घोंट दिया। मां और बेटी की हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को 22 टुकड़ों में काट दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी चिंदालाल साकेत ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया, जब वह दोनों शवों को ठिकाने लगाने जा रहा था। सिंह ने बताया, वह शरीर के अंगों को बोरी में बांधकर जंगल में ले जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने बदबू आने पर उसे रोका। जब उन्होंने बोरी को चेक किया, तो उन्हें उसकी बेटी के शरीर के कुछ हिस्से मिले।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button