TGT Recruitment 2024: यहां निकली 2 हजार से अधिक टीजीटी पदों पर भर्ती

राज्य चयन बोर्ड, ओडिशा ने टीजीटी पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण और चयन प्रक्रिया
यह भर्ती अभियान टीजीटी-कला, टीजीटी-पीसीएम, टीजीटी-सीबीजेड, हिंदी, संस्कृत और उर्दू शिक्षकों और पीईटी की 2064 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। चयन केवल लिखित परीक्षा पर आधारित होगा। लिखित परीक्षा में कुल 150 अंक के मल्टीपल-च्वाइस प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। परीक्षण की अवधि दो घंटे होगी।
आयु सीमा
एसएसबी ओडिशा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2024 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क अनारक्षित/एसईबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये है और केवल अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये है।
एसएसबी ओडिशा टीजीटी भर्ती 2024: आवेदन कैसे करें?
आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर “Recruitment to the posts of TGT in Non-Govt. Fully Aided High Schools of Odisha (Apply Online)”
स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा।
पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।





