terrorists. जम्मू-कश्मीर में सोपोर के डांगरपोरा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को गिराया मार

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के डांगरपोरा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। इस दौरान दो आतंकी सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंस गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। वारदात के बाद आतंकी फरार हो गए। आतंकियों को पकड़ने के लिए पुलिस के सीआरपीएफ व सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया है।

मंगलवार रात करीब नौ बजे स्वचालित हथियारों से लैस आतंकियों का एक दल जलूरा गांव में आया। आतंकियों ने फिरोज अहमद गोजरी के मकान पर दस्तक दी। गोजरी ने आतंकियों को देखते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन आतंकियों ने उसकी दोनों टांगों पर गोलियां दागी और वहां से चले गए।

आतंकियों के जाने के बाद फिरोज को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि फिरोज की दोनों जांघों में गोलियां लगी हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Back to top button