सीट बेल्‍ट ने भयानक बस एक्‍सीडेंट में बचाई लोगों की जान

हम रोजाना कई ऐसी चीजों को इग्‍नोर कर देते हैं जो हमारी सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम हैं. अब सीट बेल्‍ट को ही ले लीजिए. गाड़ी चलाते वक्‍त अकसर हम सीट बेल्‍ट पहनना जरूरी नहीं समझते. हां, ये अलग बात है कि अगर हमें पता होता है कि रास्‍ते में पुलिसवाला देख सकता है तो जुर्माने के डर से सीट बेल्‍ट पहन लेते हैं. जबकि सीट बेल्‍ट का सीधा संबंध हमारी सुरक्षा से है. सीट बेल्‍ट कितनी जरूरी हैं इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगता सकते हैं कि यह आपको नई जिंदगी दे सकती है. भयानक बस एक्‍सीडेंट

दरअसल, चीन के झूझोऊ शहर में एक बस सामने आ रही कार से टकरा गई. टक्‍कर बहुत जबरदस्‍त थी लेकिन हैरानी की बात है कि एक यात्री के अलावा बस में मौजूद किसी अन्‍य व्‍यक्ति को कोई चोट नहीं आई. सीसीटीवी कैमरे ने पूरे वाकए को कैद कर लिया. घटना एक अक्‍टूबर दोपहर 1:55 की है.

इसे भी पढ़े: इस ब्लैक हॉट मॉडल के दुनिया भर में है करोड़ो दीवाने, देखें तस्वीरें…

एक स्‍थानीय पुलिस अध‍िकारी के मुताबिक सीट बेल्‍ट की वजह से हादसे में नुकसान नहीं हुआ. पुलिस अफसर लान फेंग के मुताबिक, ‘वीड‍ियो में हम देख सकते हैं कि जिस महिला ने सफेद कमीज पहनी हुई है उसने सीट बेल्‍ट नहीं लगाई थी. बस हाईवे पर बहुत तेजी से दौड़ रही थी. एक्‍सीडेंट के समय महिला को इतना तेज झटका लगा कि वो अपनी सीट से दूर जा गिरी. वहीं, जिन यात्र‍ियों ने सीट बेल्‍ट पहनी हुई थी उन्‍हें कुछ नहीं हुआ और वह अपनी सीट पर बैठे रहे.’ इस वीडियो को दुनिया भर के लोग शेयर कर रहे हैं:

Back to top button