UP: नाबाल‍िग छात्रा को अकेले में बुलाता था टीचर, लड़की ने पर‍िजनों को बताई ये बात

कानपुर.नाबाल‍िग छात्रा के साथ स्कूल टीचर की अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़ि‍ता का आरोप है क‍ि टीचर उसे अकेले में बुलाकर गंदी हरकतें करता था। व‍िरोध करने पर फेल करने की धमकी देता था। फ‍िलहाल पुल‍िस आरोपी टीचर के ख‍िलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

UP: नाबाल‍िग छात्रा को अकेले में बुलाता था टीचर, लड़की ने पर‍िजनों को बताई ये बात

आगे पढ़‍िए पूरा मामला…

-मामला कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र का है। विश्वबैंक में रहने वाले योगेन्द्र (काल्पनिक नाम) का खुद का बिजनेस है। उनकी 11 वर्षीय बेटी न‍िहार‍िका (काल्पनिक नाम) आरएस एजुकेशन सेंटर में 6 क्लास की छात्रा है।

-छात्रा की मां पूनम (काल्पनिक नाम) ने बताया, बेटी काफी द‍िनों से गुमसुम रहती थी। बीते 14 अक्टूबर से वह स्कूल नहीं जा रही है। दि‍वाली की छुट्टी पर परिवार के सभी सदस्य बहुत खुश थे, लेकिन वह उदास थी।

-22 अक्टूबर को सभी पर‍िवार घर पर एक साथ बैठे थे तो उसपर दबाव बनाकर पूछा गया क‍ि क्यों उदास हो? इस पर वह सिसक-सिसक कर रोने लगी। इसके बाद उसने सारी टीचर की सारी करतूतें बता दी। बेटी की बात सुनकर सभी हैरान रह गए।

-वहीं, पिता योगेन्द्र ने कहा, ”मैंने तो बेटी को पढ़ाने के लिए भेजा था, मुझे क्या पता था क‍ि बेटी अश्लीलता का शिकार हो रही है। वो भी शिक्षक कर रहा है।”

-”खास बात ये है क‍ि टीचर के हरकत की बता चलते ही अगले ही हम क्षेत्रीय पार्षद के साथ स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रबंधक से श‍िकायत की, लेक‍िन कोई संतोषजनक जवाब नहीं म‍िला। वहीं, प्र‍िंस‍िपल स‍िप्रा ने टीचर पर लगे आरोपों को सुनकर भगा द‍िया।”

-इसके बाद 24 अक्टूबर को बर्रा थाने में तहरीर दी, लेक‍िन 7 दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। फ‍िर 30 अक्टूबर को सीएम, एसएसपी और डीजी को मेल कर पूरे घटना की जानकारी दी, लेक‍िन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़‍ित छात्रा ने लगाए ये आरोप

-छात्रा ने कहा, ”विनीत सिंह मैथ पढ़ाते हैं। बीते डेढ़ महीने से मेरे साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। मुझे अकेले में बुलाते थे और हाथ पकड़कर अश्लील बातें करते थे।”

-”वो कहते थे कि यदि तुमने किसी से ये बातें बताई तो मैं तुम्हें फेल कर दूंगा। कॉपी चेक करने तो कभी सवाल समझाने के बहने अकेले में बुलाते थे। उनकी हरकत से मैं डर गई थी।”

इसे भी देखें:- दुनिया की सबसे लंबी सुरंग के जरिये अब ब्रह्मपुत्र की धार मोड़ेगा चीन, भारत में पड़ सकता है सूखा

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी

-सीओ गोविन्द नगर जनार्दन दुबे ने बताया, एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला आया है। इस संबंध में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरएस एजुकेशन स्कूल का मामला है, जहां टीचर पर एक बच्ची के परिजनों ने गलत हरकतें करने का आरोप लगाया है।

Back to top button