स्कूल यूनिफॉर्म ना पहनने पर टीचर ने छात्रा का किया यह हाल

अभी गुरुग्राम में 7 वर्षीय बच्चे की मौत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि, हैदराबाद के स्कूल में स्कूल प्रशासन द्वारा एक 11 साल की लड़की के साथ शर्मनाक वारदात हुई है. यहां एक टीचर ने बच्ची को बॉयज टॉयलेट में खड़े होने की सजा सुनाई. लेकिन जब आप इस सजा के पीछे की वजह जानेंगे तो खुद शर्मसार हो जाएंगे. Teacher does not wear school uniform
  
इस बच्ची की गलती सिर्फ इतनी थी कि यह उचित यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल नहीं गई थी. बच्ची ने बताया कि उसके माता पिता ने स्कूल की डायरी में लिखा था कि उसके कपड़े धोने के बावजूद अच्छी तरह से सूखे नहीं है, इसलिए वह घर के कपड़ों में स्कूल आ रही है. लेकिन इसके बावजूद भी स्कूल टीचर ने उसे सजा के तौर पर बॉयज टॉयलेट में खड़े होने को कहा. 

इसे भी पढ़े: प्रद्युम्न केस में दो बच्चों ने किया खुलासा, कहा- बाथरूम में कंडक्टर को देखा था

हालांकि इस घटना से डरी बच्ची को बाद में टीचर ने क्लास में बुला लिया था. वहीं स्कूल ख़त्म होने के बाद बच्ची जैसे ही घर पहुंची तो उसने यह सारी आपबीती अपने माता पिता को सुनाई, जिसके बाद गुस्साए माता पिता ने स्कूल प्रशासन की शिकायत पुलिस में की, और अब माता पिता इस मामले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले पर स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Back to top button