टैक्सी चालक ने लाल किले के पीछे झारखंड की युवती के साथ की हैवानियत…

नई दिल्ली। राजधानी में निजी टैक्सी चालक ने झारखंड की 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुमराह कर उसे लाल किला के पीछे गोल्डन जुबली पार्क ले गया और वहीं कार में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी चुन्नू के रूप में हुई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टैक्सी चालक ने लाल किले के पीछे झारखंड की युवती के साथ की हैवानियत

पुलिस के अनुसार झारखंड निवासी युवती दिल्ली में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। वह कुछ दिन से भाई के साथ नोएडा में रह रही थी। उसके रिश्तेदार लुधियाना में रहते हैं। उनसे मिलने के लिए वह सोमवार रात लुधियाना जाने के लिए रात 11 बजे नोएडा से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी। वह लुधियाना के लिए टिकट खरीदकर प्लेटफार्म नंबर-8 पर पहुंची।

टैक्सी चालक ने शुरू की बात 

सुबह 4:30 पर आने वाली ट्रेन का वेटिंग रूम में इंतजार करने लगी। रात में वह वेटिंग रूम से बाहर आई तो उसे 30 साल का एक युवक मिला। वह खुद को टैक्सी चालक बताकर उससे बात करने लगा। उसने उसे बताया कि लुधियाना जाने वाली ट्रेन रद हो गई है।

जब युवती टिकट कैंसिल कराने के लिए जाने लगी तो उसने उसे रोककर कहा कि टिकट सुबह 8 बजे से पहले कैंसिल नहीं होगा। उसने उससे कहा कि वह उसे अपनी टैक्सी से बस स्टैंड पर छोड़ देगा, जहां से वह लुधियाना जा सकेगी।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

टैक्सी में किया दुष्कर्म

युवती उसके साथ जाने को तैयार हुई तो वह उसे लेकर लाल किला के पीछे गोल्डन जुबली पार्क पहुंचा। वहां टैक्सी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। युवती ने एक राहगीर के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आरोपी की पहचान की। आरोपी चुन्नू की पहचान के बाद कई टीमों ने उसकी तलाश शुरू की और बुधवार दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Back to top button